main page

शुरू हुई बेटे रणबीर की शादी की रस्में तो सज-धज कर पहुंची मम्मी नीतू, भतीजे की सेरेमनी में महफिल जमाने पहुंची बुआ रीमा

Updated 13 April, 2022 01:11:36 PM

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार, आज से रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कपल के घर दुल्हन की तरह सज गए हैं और मेहमान पहुंचना भी शुरू हो गए हैं। इसी बीच रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी भी खूब सजीं नजर आ रही हैं।वहीं भतीजे की शादी में महफिल जमाने उनकी बूआ रीमा जैन

बॉलीवुड तड़का टीम. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार, आज से रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कपल के घर दुल्हन की तरह सज गए हैं और मेहमान पहुंचना भी शुरू हो गए हैं। इसी बीच रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी भी खूब सजीं नजर आ रही हैं।वहीं भतीजे की शादी में महफिल जमाने उनकी बूआ रीमा जैन भी ठाठ बाठ के साथ उनके घर पहुंची गई हैं। उनके अलावा और भी कई गेस्ट शादी में शामिल होने वास्तु निवास पहुंचे हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। देखें तस्वीरें...

Bollywood Tadka


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर की मां येलो ड्रेस में खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके साथ उनकी बेटी रिद्धिमा और नातिन गाड़ी में बैठी दिखाई दे रही हैं। इस दौरान रणबीर की बहन का भी लुक देखते ही बन रहा है।

 

Bollywood Tadka

 

वहीं रणबीर बुआ रीमा जैन येलो ड्रेस पहन नीतू कपूर के घर पहुंची और गाड़ी में बैठे मीडिया के सामने खूब पोज दे रही हैं।

 

Bollywood Tadka

 

रणबीर कपूर की दिवंगत बुआ ऋितू नंदा की बेटी यानी एक्टर की कजिन  नताशा नंदा भी उनकी शादी में शामिल होने पहुंची।

 

Bollywood Tadka

 

बता दें, बुधवार को एक्टर के आवास पर ऋषि कपूर को याद करते हुए पूजा की जाएगी। आज ही के दिन कपल का मेहंदी फंक्शन भी है। सिक्योरिटी की बात करें तो रणबीर की शादी में बुधवार सुबह से ही सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। 

Content Writer: suman prajapati

Neetu KapoorRidhima KapoorRima JainarriveRanbir KapoorPre Wedding FunctionBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...