main page

शादी की 42वीं एनिवर्सरी पर दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Updated 22 January, 2022 04:25:44 PM

बाॅलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर पति और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर संग बिताए लम्हों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं 22 जनवरी को शादी की 42वीं एनिवर्सरी पर नीतू कपूर एक बार फिर ऋषि कपूर को याद कर भावुक हो गईं। इस खास मौके पर ऋषि कपूर के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। शेयर की ये तस्वीरें साल 2017 से पहले की हैं जब यह दोनों कपिल शर्मा शो पर पहुंचे थे।

मुंबई: बाॅलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर पति और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर संग बिताए लम्हों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Bollywood Tadka

वहीं 22 जनवरी को शादी की 42वीं एनिवर्सरी पर नीतू कपूर एक बार फिर ऋषि कपूर को याद कर भावुक हो गईं। इस खास मौके पर ऋषि कपूर के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। शेयर की ये तस्वीरें साल 2017 से पहले की हैं जब यह दोनों कपिल शर्मा शो पर पहुंचे थे।

तस्वीरों में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर नीतू कपूर ने लिखा-उनकी याद में...। नीतू और ऋषि कपूर के प्रशंसकों को भी दंपति की यह तस्वीर खूब पसंद आ रही है। वह कमेंट सेक्शन पर ऋषि कपूर को याद करते हुए नीतू कपूर को सालगिरह की बधाई दे रहे हैं। नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी।

 

Bollywood Tadka

रिद्धिमा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने माता-पिता को उनकी सालगिरह पर शुभकामनाएं दीं। रिद्धिमा ने ऋषि से लिपटी नीतू की एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लव लिख हार्ट इमोजी बनाई है।

Bollywood Tadka

ऋषि और नीतू कपूर ने 22 जनवरी, 1980 को शादी के बंधन में बंध थे। इस प्यार करने वाले जोड़े ने बड़े पर्दे पर ‘अमर अकबर एंथनी’,   ‘कभी कभी’ और ‘खेल खेल में’ जैसी हिट फिल्मों में रोमांस किया। कपल के दो बच्चे रिद्धिमा कपूर साहिनी और रणबीर कपूर हैं।

Bollywood Tadka

 कैंसर से दो साल की लंबी लड़ाई के बाद अप्रैल 2020 में ऋषि दुनिया को अलविदा कह गए। काम की बात करें तो  वह आखिरी बाद ऑनस्क्रीन हितेश भाटिया की ‘शर्माजी नमकीन’ में दिखाई देंगे। वहीं नीतू कपूरभी फिल्मों में वापसी कर रही हैं। वह अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ ‘जुग जुग जीयो’  में नजर आएंगी। 

Content Writer: Smita Sharma

Neetu Kapoorsharecandid photosRishi Kapoor42th wedding anniversaryBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...