main page

अपनी नन्हीं परी संग अस्पताल के बाहर दिखे नेहा-अंगद, परिवार वाले भी दिखे साथ

Updated 23 November, 2018 04:14:24 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी हाल ही में बेटी के पेरेंट्स बने हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम मेहर धूपिया बेदी रखा है। हाल ही में नेहा अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं...

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी हाल ही में बेटी के पेरेंट्स बने हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम मेहर धूपिया बेदी रखा है। हाल ही में नेहा अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। 

Bollywood Tadka

इन तस्वीरों में नेहा पति अंगद और परिवार के साथ कूल अंदाज में नजर आईं। तस्वीरों में नेहा बेटी मेहर को गोद में लिए हुए मुस्कुराते हुए पोज देती दिखीं। नेहा के साथ उनके सास ससुर और पति अंगद काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Bollywood Tadka

नेहा ने बेटी का चेहरा अपने हाथों से छिपाया हुआ था। हालांकि  मेहर के दादा जी यानी अंगद के पिता बिशन सिंह पोती की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं। नेहा ने प्रेग्नेंसी को खूब एंजॉय किया। वह अक्सर बेबी बंप के साथ फोटोशूट करवाती नजर आईं। नेहा भले ही प्रेग्नेंट थीं लेकिन वो लगातार अपने काम में भी बिजी हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें कि अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने 10 मई को गुपचुप शादी कर के सबको हैरान कर दिया था। दोनों ने गुरुद्वारे में आनंद कारज रस्मों के अनुसार शादी की थी।इसकी जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए की थी।  

Bollywood Tadka

वर्कफ्रंट की बात करें तो नेहा इन दिनों अपने चैट शो नो फिल्टर नेहा 3 के जरिए छाई हुई है। बीते दिनों नेहा के इस शो में उनके पति अंगद बेदी पहुंचे थे। जहां उन्होंने नेहा की प्रेग्नेंसी पर कई खुलासे किए। 

: Neha

neha dhupiaangad bedidaughtermehr dhupia bedifamily

loading...