main page

Bigg Boss OTT की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बनीं सिंगर नेहा भसीन,बोलीं-'ये आवाज गाती भी है, गूंजती भी है पर किसी से डरती नहीं'

Updated 31 July, 2021 12:38:08 PM

टीवी का चर्चित रियालिटी शो बिग बॉस  इस बार टीवी से पहले ओटीटी प्लेटफाॅर्म से शुरु हो रहा है। शो 8 अगस्त को लॉन्च होगा जिसे डायरेक्टर करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। इस बार शो का कौन-कौन हिस्सा होगा इसे लेकर चर्चाएं जोरो शोरों पर हैं। अब तक कई स्टार्स के नाम सामने आ चुके हैं। वहीं अब बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट्स की पहली कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है।वूट ने खुद अपनी पहली कंटेस्टेंट का नाम रिवील किया है। शो की पहली कंटेस्टेंट और कोई नहीं मशहूर पंजाबी लोकगीत ‘बाजरे दा सिट्टा’ को अपनी आवाज देकर आज की

मुंबई: टीवी का चर्चित रियालिटी शो बिग बॉस  इस बार टीवी से पहले ओटीटी प्लेटफाॅर्म से शुरु हो रहा है। शो 8 अगस्त को लॉन्च होगा जिसे डायरेक्टर करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। इस बार शो का कौन-कौन हिस्सा होगा इसे लेकर चर्चाएं जोरो शोरों पर हैं। अब तक कई स्टार्स के नाम सामने आ चुके हैं। वहीं अब बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट्स की पहली कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है।

Bollywood Tadka

वूट ने खुद अपनी पहली कंटेस्टेंट का नाम रिवील किया है। शो की पहली कंटेस्टेंट और कोई नहीं मशहूर पंजाबी लोकगीत ‘बाजरे दा सिट्टा’ को अपनी आवाज देकर आज की जनरेशन तक पहुंचाने वालीं नेहा भसीन हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bigg Boss 15 (@biggboss.lovers_)

 

 

हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो मेनेहा खुद गाना 'बाजरे दा सिट्टा' गाती नजर आ रही हैं. वीडियो में कहती हैं-'तैयार हो जाइए बिग बॉस के घर में मेरी आवाज सुनने के लिए। ये आवाज गाती भी है, गूंजती भी है लेकिन किसी से डरती नहीं है।'

Bollywood Tadka

इसके अलावा वूट ने सोशल मीडिया अकाउंट पर नेहा की आंखों की तस्वीर शेयर करके सिर्फ क्लू छोड़ा है।इसके साथ लिखा है-'कंटेस्टेंट का खुलासा। इन आंखों के पीछे कौन है, पता लगाना है? तो जाइए वूट पर।'

Bollywood Tadka

बता दें कि नेहा भसीन इससे पहले ‘झलक दिखला जा’ में हिस्सा ले चुकी हैं. वह ‘लव मी इंडिया’ शो में जज रह चुकी हैं। नेहा ‘जग घूमेया’, ‘धुनकी लागे’ जैसे सुपरहिट गाने इंडस्ट्री को दे चुकी हैं। 

Bollywood Tadka

इस बार बिग बॉस 15 एक अलग पैटर्न को फॉलो कर रहा है।पहले बिग बॉस ओटीटी वूट पर स्ट्रीम होगा. वूट पर बिग बॉस 6 सप्ताह के लिए स्ट्रीम होगा।  शो के 6 हफ्ते पूरे के होने बाद बिग बॉस 15 का आगाज होगा और ये कलर्स पर ही आएगा।

Content Writer: Smita Sharma

neha bhasincontestantbigg boss ottKaran JoharSalman KhanBollywood NewsCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...