main page

पति अंगद के साथ हरमंदिर साहिब दर्शन करने पहुंची नेहा, शेयर की तस्वीरें

Updated 28 July, 2018 04:27:48 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी अक्सर एक-साथ घूमते नजर आते हैं। हाल ही में दोनों अमृतसर के गोल्डन टेंपल दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान की तस्वीरें नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी अक्सर एक-साथ घूमते नजर आते हैं। हाल ही में दोनों अमृतसर के गोल्डन टेंपल दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान की तस्वीरें नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

 

Bollywood Tadka

 

नेहा ने कैप्शन देते हुए लिखा- 'कल का दिन आशीर्वादों से भरा हुआ था। प्यार और सकारात्मकता से भरपूर।'

 

Bollywood Tadka

 

एक  इंटरव्यू में शादी के बारे में बात करते हुए नेहा ने कहा था- करण जौहर वो पहले शख्स थे जिनको हमारी शादी के बारे में पता चला। मैंने करण से कहा कि मैं शादी कर सकती हूं और करण ने मुझसे कहा कि हां तुम्हें इसके लिए अब आगे बढ़ना चाहिए।

 

Bollywood Tadka

 

बता दें कि नेहा और अंगद काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने दिल्ली एक गुरुद्वारे में सिक्ख रीति रिवाज के साथ 10 मई 2018 को शादी के फेरे लिए थे। हालांकि कुछ लोग इस शादी के साथ ऐसी अटकलें लगाने लगे कि शायद नेहा प्रेग्नेंट थीं जिस वजह से उनकी शादी जल्दबाजी में की गई।

 

Bollywood Tadka

 

: Neha

neha dhupiaangad bedigolden templecute picturesshareinstagram

loading...