बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी ने कल अपना 36वां बर्थ-डे सैलिब्रेट किया। इस खास मौके पर अंगद और नेहा की कुछ वीडियो सामने आई है, जिसमें नेहा पति को बर्थ-डे विश करती नजर आ रही है। इन दिनों नेहा, अंगद और उनकी छोटी बेदी मेहर गोवा में है। कुछ घंटे पहले ही नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और अंगद की एक बेह
07 Feb, 2019 11:08 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी ने कल अपना 36वां बर्थ-डे सैलिब्रेट किया। इस खास मौके पर अंगद और नेहा की कुछ वीडियो सामने आई है, जिसमें नेहा पति को बर्थ-डे विश करती नजर आ रही है। इन दिनों नेहा, अंगद और उनकी छोटी बेदी मेहर गोवा में है। कुछ घंटे पहले ही नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और अंगद की एक बेहद ही प्यारी तस्वीर को शेयर किया है।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा है हैप्पी बर्थडे माई फॉरएवर लवर। सामने आई इस तस्वीर में नेहा और अंगद की खुशी देखते ही बन रही है। वहीं सामने आई वीडियो में नेहा पति के लिए केक लेकर आती नजर आ रही है। वहीं अंगद बोल रहे है कि 'जन्मदिन मेरा इंस्टा स्टोरी मेरी व्हाइफ की बन रही है'। इस दौरान दोनों ही काफी क्यूट लग रहे है।
बता दें कि नेहा ने पिछले साल 10 मई, 2018 को गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी। वहीं 18 नवंबर, 2018 को नेहा और अंगद की जिंदगी में नन्हीं परी आई और उन्होंने इसका नाम मेहर रखा।