एक्ट्रेस नेहा धूपिया की बेटी मेहर 18 नवंबर को दो साल की हो गईं हैं। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का दूसरा बर्थडे काफी धूमधाम से फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया। सेलिब्रेशन की तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
21 Nov, 2020 05:10 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस नेहा धूपिया की बेटी मेहर 18 नवंबर को दो साल की हो गईं हैं। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का दूसरा बर्थडे काफी धूमधाम से फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया। सेलिब्रेशन की तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
नेहा ने अपने बेटी मेहर का ये बर्थडे 'मिकी माउस थीम' के साथ सेलिब्रेट किया।
केक से लेकर गुब्बारे और मेहर की ड्रेस से लेकर पार्टी हैट तक बर्थडे पार्टी में सब मिकी और मिन्नी थीम से बना हुआ था।
अपनी बेटी के बर्थडे पर सारी तैयारियां नेहा और अंगद बेदी ने खुद की थीं।
अपने कैप्शन में नेहा धूपिया ने अंगद बेदी को बर्थडे बैश में उनकी मदद करने के लिए धन्यवाद भी दिया है। इन तस्वीरों में नन्ही मेहर भी बेहद क्यूट दिखाई दे रही हैं।
फैमिली के साथ मेहर बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में कपल अपनी बेटी के साथ पोज़ देते नजर आ रहे हैं।