25 दिसंबर को पूरी दुनिया में क्रिसमस का क्रेज देखने को मिला। बॉलीवुड और टीवी स्टार्स इसमें कैसे पीछे रह सकते हैं। एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी पति अंगद बेदी और बच्चों के साथ क्रिसमस त्योहार मनाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं।
26 Dec, 2021 12:51 PMमुंबई. 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में क्रिसमस का क्रेज देखने को मिला। बॉलीवुड और टीवी स्टार्स इसमें कैसे पीछे रह सकते हैं। एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी पति अंगद बेदी और बच्चों के साथ क्रिसमस त्योहार मनाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं।
तस्वीरों में नेहा रेड आउटफिट में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और हाई बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं अंगद बेदी और बच्चे भी मैचिंग कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं। पूरे परिवार ने एक जैसे कपड़े पहने हुए हैं।
नेहा ने बेटे को और अंगद ने बेटी मेहर को उठाया हुआ है। सभी एक-साथ खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें नेहा ने इस साल 3 अक्तूबर को बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म की खुशखबरी अंगद ने पोस्ट शेयर कर दी थी।
नेहा अक्सर बेटे के साथ भी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है लेकिन अभी तक लाडले का चेहरा नहीं दिखाया है।