main page

बेटी मेहर को जन्म देने को बाद ही काम में बिजी हुई नेहा धूपिया, देखें तस्वीरें

Updated 30 November, 2018 12:59:43 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने हाल ही में बेटी मेहर को जन्म दिया है। अब बेटी के जन्म के 10 दिन बाद ही नेहा दोबारा काम पर लौट आई है। नेहा की सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह एक कंपनी की एड करने के लिए तैयार होती दिख रही हैं। पहला फोटो सेल्फी है, जिसमें नेहा अपने बाल बनवाती दिख

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने हाल ही में बेटी मेहर को जन्म दिया है। अब बेटी के जन्म के 10 दिन बाद ही नेहा दोबारा काम पर लौट आई है। नेहा की सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह एक कंपनी की एड करने के लिए तैयार होती दिख रही हैं। पहला फोटो सेल्फी है, जिसमें नेहा अपने बाल बनवाती दिख रही हैं तो दूसरे फोटो में वह कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। 

 

Bollywood Tadka, नेहा धूपिया image, मेहर image,  अंगद image


जानकारी के लिए बता दें कि 8 नवंबर को नेहा ने बेटी को जन्म दिया और उसका नाम मेहर धूपिया बेदी रखा है। नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थी। इस बात की जानकारी पति अंगद ने खुद उनके शो में दी थी और उन्होंने इस बात पर घरवालों का रिएक्शन भी बताया था। अंगद ने बताया कि पहले ये बात सुन घरवाले काफी भड़क गए थे लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो गया है। 

 

Bollywood Tadka ,नेहा धूपिया image, मेहर image,  अंगद image


नेहा और अंगद ने चोरी-छिपे 10 मई को शादी की थी। तभी से अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि नेहा प्रेग्नेंट हैं। पहले इस कपल ने इस पर हामी भरने से इंकार कर दिया था। वहीं नेहा के पिता ने भी इस खबर को एक अफवाह कह कर सिरे से नकार दिया था। वहीं नेहा का कहना था कि पहले बता देती तो उनके हाथ से सारे प्रोजेक्ट चले जाते। वैसे नेहा प्रेगनेंसी पीरियड में भी काफी एक्टिव थी। इस दौरान भी नेहा ने कई शो किए और कई इवैंट में शिरकत की । 

 

 

: Konika

Neha Dhupiaangad bedimehar bedineha dhupia hindi newswork hindi newsshootworkmodeon

loading...