मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और एक्टर अंगद बेदी ने प्राइवेट शादी कर लोगों को चौंका दिया था। इस कपल ने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में 10 मई को सिख रीति-रिवाज के साथ शादी रचा ली। अब मामला इनकी शादी से आगे बढ़कर हनीमून का है। नेहा और अंगद शादी वाले दिन ही अपने हनीमून के लिए अमेरिका गए हैं लेकिन इस बीच नेहा धूपिया ने ट्विटर पर एक पोस्ट डालकर सबको हैरान कर दिया है।
15 May, 2018 12:41 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और एक्टर अंगद बेदी ने प्राइवेट शादी कर लोगों को चौंका दिया था। इस कपल ने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में 10 मई को सिख रीति-रिवाज के साथ शादी रचा ली। अब मामला इनकी शादी से आगे बढ़कर हनीमून का है।
नेहा और अंगद शादी वाले दिन ही अपने हनीमून के लिए अमेरिका गए हैं लेकिन इस बीच नेहा धूपिया ने ट्विटर पर एक पोस्ट डालकर सबको हैरान कर दिया है।
नेहा ने अपने इस ट्वीट से यह साफ कर दिया है कि उनका शादी के बाद पहला सफ़र हनीमून नहीं, वह काम की वजह से भी हो सकता है। नेहा ने अपने ट्वीट पर इस बात की जानकारी दी है कि वह अमेरिका एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गई हैं। जानकारी के मुताबिक यह एजुकेशन से जुड़ा कार्यक्रम था।
नेहा ने लिखा है कि 'हम यहां एक एजुकेशन के चैरिटी इवेंट पर आए हुए हैं। इस कार्यक्रम के जरिए जो पैसा आएगा वह एजुकेशन पर खर्च किया जाना है। हनीमून के लिए इंतजार किया जा सकता है लेकिन यह काम उससे भी जरूरी है।'