main page

एनिवर्सरी के खास मौके पर नेहा धूपिया ने शेयर की शादी की इनसाइड वीडियो

Updated 10 May, 2019 04:38:56 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी को आज एक साल हो गया है। 10 मई 2018 को नेहा और अंगद ने गुपचुप तरीके से दिल्ली के गुरुद्वारे में सात फेरे ले लिए थे। अपनी शादी की सालगिरह के खास मौके पर नेहा ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर की है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी को आज एक साल हो गया है। 10 मई 2018 को नेहा और अंगद ने गुपचुप तरीके से दिल्ली के गुरुद्वारे में सात फेरे ले लिए थे। अपनी शादी की सालगिरह के खास मौके पर नेहा ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में नेहा की शादी के कुछ अनदेखे पल है। वीडियो में शादी की सारी रस्में दिखाई गई है। इसे शेयर करते हुए नेहा ने लिखा है-मेरी जिंदगी के सबसे अच्छे पल। मुझे इतना प्यार करने के लिए शुक्रिया। हैप्पी एनिवर्सरी अंगद बेदी।'

 

Bollywood Tadka

 

बता दें कि ये कपल अपनी शादी की पहली सालगिरह माॅरिशस में सेलिब्रेट कर रहा है। नेहा ने इस वैकेशन की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की। अगर अंगद और नेहा की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों पहली बार जिम में मिले थे। उस समय अंगद दिल्ली में अंडर 19 खेलते थे और नेहा मिस इंडिया पेजेंट की तैयारी कर रही थीं। अंगद को नेहा से पहली नजर में ही प्यार हो गया था।

 

Bollywood Tadka

 

अंगद का प्यार नेहा के लिए वन साइड था। बॉम्बे टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में अंगद ने पहली नजर के प्यार के बारे में जिक्र किया था। अंगद ने कहा- 'जब मैं दिल्ली में अंडर 19 क्रिकेट खेल रहा था तभी जिम में मैंने पहली बार नेहा को देखा था। नेहा ने छोटी स्कर्ट पहने हुए थी।

 

Bollywood Tadka

 

नेहा की रनिंग टेक्नीक को देखकर मैं काफी इंप्रेस हो गया था। उस वक्त मुझे नेहा का नाम पता नहीं था। कई साल बाद हम लोगों की मुलाकात मुंबई में हुई और तब हम दोनों दोस्त बन गए। मैं उसी वक्त उनसे रिश्ता आगे बढा़ने के लिए तैयार था लेकिन नेहा ने उस वक्त सिर्फ दोस्ती के रिश्ते को ही आगे बढा़ने को कहा। इसके बाद दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।'

 

 


 

: Konika

Neha Dhupiaunseen wedding videoangad bediBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...