main page

श्री गुरु नानक देव जी की जयंती पर बच्चों संग गुरुद्वारे में नतमस्तक हुईं नेहा धूपिया, पिंक सूट..सिर पर दुपट्टा ओढ़े बेहद प्यारी दिखीं मेहर

Updated 09 November, 2022 09:07:51 AM

8 नवंबर को  सिक्खों के पहले गुरूश्री गुरु नानक देव जी की जयंती थी। श्री गुरू नानक का ये पर्व देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग गुरुद्वारे में जाकर गुरू को नमन कर रहे हैं। बी-टाउन के भी कई स्टार्स फैमिली संग गुरुद्वारे में नतमस्तक हुए। इस लिस्ट में बाॅलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया का नाम भी शामिल है। मंगलवार शाम नेहा धूपिया बेटी मेहर और बेटे गुरिक के साथ मुंबई के एक गुरुद्वारे में पहुंची।

मुंबई: 8 नवंबर को  सिक्खों के पहले गुरूश्री गुरु नानक देव जी की जयंती थी। श्री गुरू नानक का ये पर्व देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग गुरुद्वारे में जाकर गुरू को नमन कर रहे हैं। बी-टाउन के भी कई स्टार्स फैमिली संग गुरुद्वारे में नतमस्तक हुए। इस लिस्ट में बाॅलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया का नाम भी शामिल है। मंगलवार शाम नेहा धूपिया बेटी मेहर और बेटे गुरिक के साथ मुंबई के एक गुरुद्वारे में पहुंची।

Bollywood Tadka

इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लुक की बात करें तो नेहा ओरेंज कलर के प्रिंटिड प्लाजो सूट में खूबसूरत दिखीं। इस दौरान नेहा ने अपने सिर पर दुपट्टा ओढ़ रखा था। वहीं उनके लाडले व्हाइट कुर्ते पजामे में क्यूट दिखे।

Bollywood Tadka

गुरिक इस दौरान अपने सिर पर रूमाल बांधे नजर आएं। नेहा की बिटिया रानी पिंक सूट में हमेशा की तरह प्यारी लगी। मेहर ने इस दौरान सिर पर दुपट्टा लिया था। इसके साथ ही मेहर ने चेहरे पर मास्क लगाया था। बच्चों संग गुरुद्वारे पहुंची नेहा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka


वर्कफ्रंट की बात करें, तो नेहा हाल ही में 'गुड मॉर्निंग' नाम की एक शॉर्ट फिल्म में नजर आई थीं। फिल्म एक कामकाजी मां की चुनौतियों के बारे में थी। 

Bollywood Tadka

पर्सनल लाइफ की बात करें तो नेहा धूपिया ने मई 2018 में एक्टर अंगद बेदी के साथ शादी रचाई थी उस वक्त वह प्रेग्नेंट थीं। हालांकि, उन्होंने समाज की परवाह न करते हुए गुपचुप तरीके से अंगद से शादी की थी और कुछ ही समय बाद अपनी बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम कपल ने मेहर रखा है। वहीं 3 अक्टूबर 2021 को नेहा धूपिया और अंगद दूसरी बार पैरेंट्स बने थे।

Bollywood Tadka

 

Content Writer: Smita Sharma

Neha DhupiaGurudwaraChildrenMehr Dhupia BediGuriq Singh Dhupia BediGuru Nanak Jayanti 2022Bollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...