सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर फैंस को हैरान कर दिया। पहले अचानक शादी और अब प्रेग्नेंसी की न्यूज देकर नेहा और रोहन ने फैंस को चौंका दिया। नेहा ने कुछ देर पहले ही पति रोहन प्रीत सिंह संग प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी।
18 Dec, 2020 11:24 AMमुंबई: सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर फैंस को हैरान कर दिया। पहले अचानक शादी और अब प्रेग्नेंसी की न्यूज देकर नेहा और रोहन ने फैंस को चौंका दिया। नेहा ने कुछ देर पहले ही पति रोहन प्रीत सिंह संग प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी।
इस तस्वीर में नेहा अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती नजर आईं थी। तस्वीर को शेयर कर नेहा ने कैप्शन में लिखा-'#KhyalRakhyaKar'।नेहा की इस तस्वीर को देख फैंस काफी हैरान हुए।
कुछ लोगों को यकीनन नहीं हो रहा थी नेहा प्रेग्नेंट हैं। वहीं अब नेहा की लेटेस्ट तस्वीरों में उनकी प्रेग्रनेंसी की खबरों पर आग में घी डालने का काम किया। इन तस्वीरों में नेहा जैकेट से अपना बेबी बंप छुपाने की कोशिश कर रही हैं।
दरअसल, नेहा को शुक्रवार सुबह पति रोहन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। इन तस्वीरों में नेहा पिंक जाॅगर ,ब्लैक टैंक टाॅप और जैकेटमें नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने व्हाइट सनीकर्स कैरी किए थे।
नो मेकअप लुक में भी नेहा क्यूट लग रही हैं। वहीं रोहन ओरेंज जाॅगर और ग्रे स्वेटशर्ट में नजर आ रहे हैं। कैमरे के सामने नेहा और रोहन ने जमकर पोज दिए। हालांकि कैमरे के सामने नेहा जैकेट और अपने हाथों से बेबी बंप को छुपाने की कोशिश कर रही हैं।
बता दें कि नेहा और रोहन ने 24 अक्टूबर को दिल्ली के गुरुद्वारे में सिख रीति रिवाज से शादी रचाई। कपल की शादी, रिस्पेशन की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।