इस बात में कोई दोराहे नहीं हैं जो भी पेरिस में आता है वह उनके प्यार में रंग जाता है इसलिए ही तो पेरिस को City of Love कहा जाता है। बाॅलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ भी इन दिनों पेरिस के रंग में रंगी हुई हैं। पति रोहनप्रीत और दोस्तों संग पेरिस ट्रिप पर गई नेहा ने एफिल टावर के सामने से अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं।
22 Nov, 2021 05:04 PM
मुंबई: इस बात में कोई दोराहे नहीं हैं जो भी पेरिस में आता है वह उनके प्यार में रंग जाता है इसलिए ही तो पेरिस को City of Love कहा जाता है। बाॅलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ भी इन दिनों पेरिस के रंग में रंगी हुई हैं।
पति रोहनप्रीत और दोस्तों संग पेरिस ट्रिप पर गई नेहा ने एफिल टावर के सामने से अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं।
लुक की बात करें तो नेहा ब्लैक ब्रालेट और रेड पैंट में स्टनिंग दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग रेड ओवरकोट कैरी किया है। इस दौरान नेहा ने बेज ब्लैक हील्स कैरी किए हैं।
वह एफिल टावर के नजदीक बने पुल पर बैठकर स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रही हैं। नेहा कक्कड़ ने फोटोज शेयर कर लिखा- 'प्यार के शहर से प्यार भेज रही हूं।'
नेहा की इस ट्रिप में उनके कुछ दोस्त भी शामिल हैं. नेहा ने उनके साथ भी पेरिस की गलियों से फोटोज शेयर की हैं। ब्लैक आउटफिट में दोनों दोस्तों के बीच रेड Chic लुक लाजवाब लग रहा है।
रोहनप्रीत सिंह ने भी पेरिस से कमाल की फोटोज साझा की हैं। क्रीम कलर के कपड़े, ब्लैक पगड़ी और ब्लैक बूट्स में रोहनप्रीत हैंडसम लग रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
नेहा ने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ 24 अक्तूबर को शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट की थी। इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की थीं।