फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ के पति और सिंगर रोहनप्रीत सिंह 1 दिसंबर को अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। भले ही रोहन का जन्मदिन आज है लेकिन इसका सेलिब्रेशन मंगलवार रात से शुरु हो गया है। इस सेलिब्रेशन का एक प्यारा सा वीडियो नेहा ने हाल ही में इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है जो इस समय चर्चा का विषय है।
01 Dec, 2021 04:18 PMमुंबई: फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ के पति और सिंगर रोहनप्रीत सिंह 1 दिसंबर को अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। भले ही रोहन का जन्मदिन आज है लेकिन इसका सेलिब्रेशन मंगलवार रात से शुरु हो गया है। इस सेलिब्रेशन का एक प्यारा सा वीडियो नेहा ने हाल ही में इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है जो इस समय चर्चा का विषय है।
वीडियो में रोहन व्हाइट कलर बाथरोब में दिख रहे हैं। वहीं नेहा ब्लैक आउटफिट में दिख रही हैं। नेहा ने पूल किनारे रोहनप्रीत के लिए प्यारा सा डेकोरेशन किया। रोहन इस क्यूट से सप्राइज को देख पहले नेहा का माथा चूमते हैं।
इसके बाद दोनों लिपकिस करते दिख रहे हैं। वीडियो के साथ नेहा ने लिखा-हैप्पी बर्थडे लाइफ! रोहनप्रीत औऱ पार्टी तो आज शाम को होने वाली है!!!! असली पार्टी तो आज होगी।
नेहा ने 26 अक्टूबर को राइजिंग स्टार फेम रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं।नेहा और रोहनप्रीत की शादी की तस्वीरें और वीडियोज काफी वायरल हुईं थी।
आए दिन इस प्यारे से कपल को मस्ती करते देखा जाता है। काम की बात करें तो नेहा और रोहन का साॅन्ग दो गल्लां हाल ही में रिलीज हुआ है।