main page

इंस्टा पर तीसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वालीं सेलेब्रिटी बन खुशी से झूमी नेहा कक्कड़, पति संग मनाया 60 Million होने का जश्न

Updated 13 July, 2021 01:32:41 PM

बाॅलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी आवाज से देश के करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। नेहा का हर गाना आते ही सुपरहिट हो जाता है। सिंगिग के साथ-साथ नेहा अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। नेहा को सोशल मीडिया क्वीन भी कहा जाता है। यही कारण है कि नेहा के इंस्टा पर मिलियन फोलोवर्स हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी आवाज से देश के करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। नेहा का हर गाना आते ही सुपरहिट हो जाता है। सिंगिग के साथ-साथ नेहा अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।

Bollywood Tadka

वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। नेहा को सोशल मीडिया क्वीन भी कहा जाता है। यही कारण है कि नेहा के इंस्टा पर मिलियन फोलोवर्स हैं।

 Bollywood Tadka

हाल ही मे नेहा के इंस्टा पर 60 मिलियन हुए। इंस्टा पर 60 मिलियन होते ही नेहा सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वालीं तीसरी सेलिब्रिटी बन गई।

Bollywood Tadka

वहीं नेहा बॉलीवुड की पहली ऐसी सिंगर हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इस खास पल को नेहा ने अपने पति रोहन प्रीत सिंह के साथ सेलिब्रेट किया,जिसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने इंस्टा पर शेयर की हैं। 

Bollywood Tadka

नेहा ने वीडियो के साथ फैंस के लिए एक प्यार भरा नोट भी लिखा। नेहा ने लिखा-'60 मिलियन प्यार! मैं खुश नहीं बेहद खुश हूं। आपने नेहू को जितना प्यार दिया है, उसकी किसी से तुलना नहीं की जा सकती। आप हो तो नेहा कक्कड़ है! आप सभी का धन्यवाद।'इसके साथ ही उन्होंने रोहनप्रीत सिंह को भी थैंक यू बोला है।

प्रियंका हैं नंबर वन 

बता दें कि इंस्टा पर सबसे ज्यादा फोलोवर्स होने वाली हस्तियों में  पहले नंबर पर प्रियंका चोपड़ा 65.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ आती हैं जबकि दूसरे नंबर पर श्रद्धा कपूर 63.8 मिलियन फॉलोअर्स के साथ हैं। चौथे और पांचवे नंबर पर दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Neha Kakkarcelebrationhubbyrohanpreet singhthird most Followed Indian Celebrity60 MillionBollywood NewsCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...