सिंगिग रियालिटी शो ''इंडियन आइडल'' सीजन 11 इन दिनों काफी चर्चा में हैं। यह टीवी पर आने वाले पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो में से एक है। बीते सीजन की तरह ही इस शो को इस बार भी विशाल ददलानी, अनु मलिक और नेहा कक्कड़ जज कर रहे हैं।
10 Nov, 2019 01:24 PMमुंबई: सिंगिग रियालिटी शो 'इंडियन आइडल' सीजन 11 इन दिनों काफी चर्चा में हैं। यह टीवी पर आने वाले पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो में से एक है। बीते सीजन की तरह ही इस शो को इस बार भी विशाल ददलानी, अनु मलिक और नेहा कक्कड़ जज कर रहे हैं। शो में ऐसे कई मौके आते हैं जो चर्चा का विषय बन जाते हैं। हाल ही में सोनी एंटरटेनमेंट चैनल ने अपने आधिकारिक अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को लोग भी काफी शेयर कर रहे हैं। दरअसल,इस वीडियो में सिंगर नेहा शो के होस्ट आदित्य नारायण को डांस करने का चैलेंज देती हैं।
नेहा स्टेज पर पहुंचती हैं और दिलबर गाने पर जमकर डांस करती हैं। वहीं आदित्य उनका बखूबी साथ देते नजर आते हैं। इसी बीच आदित्य नेहा का हाथ पकड़ते हैं लेकिन आदित्य उन्हें संभाल नहीं पाते जिसकी वजह से नेहा स्टेज पर ही नीचे गिर जाती हैं।
उन्हें संभाल नहीं पाते जिसकी वजह से नेहा स्टेज पर ही नीचे गिर जाती हैं। जिसके बाद आदित्य उनसे माफी मांगने लगते हैं। नेहा का ये वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं फैंस इस वीडियो को पसंद करने के साथ-साथ कमेंट भी कर रहे हैं। बता दें कि इस गाने को नेहा ने ही अपनी आवाज दी है। इस साॅन्ग को नोरा फतेही पर फिल्माया गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों भी यह शो काफी सुर्खियों में था। पिछले दिनों एक कंटेस्टेंट ने नेहा को मंच पर प्रपोज किया था। कंटेस्टेंट ने नेहा के नाम का टैटू भी अपने हाथ पर करवाया हुआ था। इस फैन की दीवानगी देख नेहा ने उन्हें प्यार से गले लगाया लेकिन तभी इस कंटेस्टेंट ने नेहा के गाल पर KISS कर लिया था।