main page

चट शादी,पट बेबी की खबर हुई फुस्स,नए म्यूजिक वीडियो को प्रमोट करने के लिए नेहा ने फ्लाॅन्ट किया नकली

Updated 19 December, 2020 10:31:39 AM

सिंगिंग रियलिटी शो ''इंडियन आइडल'' की जज और फेमस प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ ने शुक्रवार को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। नेहा ने  पति रोहन प्रीत सिंह के साथ क्यूट तस्वीर शेयर कर ये न्यूज दी थी। तस्वीर में नेहा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं थीं। नेहा का बेबी बंप देख कई फैंस सरप्राइज भी हैं क्

मुंबई: सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' की जज और फेमस प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ ने शुक्रवार को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। नेहा ने  पति रोहन प्रीत सिंह के साथ क्यूट तस्वीर शेयर कर ये न्यूज दी थी। तस्वीर में नेहा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं थीं। नेहा का बेबी बंप देख कई फैंस सरप्राइज भी हैं क्योंकि इतनी जल्दी इस गुड न्यूज की उम्मीद कोई नहीं कर रहा था।

Bollywood Tadka

इतना ही नहीं शादी के दो महीने बाद ही इस खुशखबरी को लेकर सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक Memes भी शेयर होने लगे थे। वहीं अब इस तस्वीर और खबर के पीछे की सच्चाई सामने आ चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये महज पब्लिसिटी स्टंट हो सकता है।

Bollywood Tadka

एक वेबपाॅर्टल के बात करते हुए सोनी टीवी के मशहूर सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 2020' के सूत्रों ने कहा-'नेहा पिछले हफ्ते ही शूट के लिए आई थीं, लेकिन उन्हें बेबी बम्प नहीं दिखा।

Bollywood Tadka

 

इसके अलावा उन्होंने बताया- 'नेहा और रोहन की यह फोटो उनके अपकमिंग म्यूजिक वीडियो के शूट की है। यह वीडियो असीम रियाज और हिमांशी खुराना पर फिल्माए गए सॉन्ग 'ख्याल रख्या कर' का नया वर्जन है, जो नेहा और रोहन पर फिल्माया गया है।'

Bollywood Tadka

वहीं इंडियन आइडल' के सेट से जुड़े कुछ सूत्रों ने एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट को बताया है कि नेहा और रोहन की यह फोटो उनके अपकमिंग म्यूजिक वीडियो के शूट की है। यह वीडियो असीम रियाज और हिमांशी खुराना पर फिल्माए गए सॉन्ग 'ख्याल रख्या कर' का नया वर्जन है, जो नेहा और रोहन पर फिल्माया गया है।

Bollywood Tadka


नेहा कक्कड़ और रोहन प्रीत सिंह ने करीब दो महीने पहले 24 अक्टूबर को दिल्ली में शादी की थी। दोनों कुछ महीने पहले ही सॉन्ग 'आजा चल ब्याह करवाएं, लॉकडाउन विच कत्त होने खर्चे' की शूटिंग के दौरान हुई थी।

: Smita Sharma

neha kakkarrohanpreet singhpregnancypublicity stuntBollywood NewsBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...