main page

नेहा कक्कड़ को प्रिया प्रकाश की नक्ल करना पड़ गया भारी, इस गलती के कारण हो गई ट्रोल

Updated 13 March, 2018 10:28:15 AM

सिंगर नेहा कक्कड़ को एक्ट्रैस प्रिया प्रकाश का नक्ल करना भारी पड़ गया है। दरअसल, नेहा कक्कड़ ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे प्रिया के किस सीन को नक्ल करते दिखाई दे रही हैं।

मुंबई:  सिंगर नेहा कक्कड़ को एक्ट्रैस प्रिया प्रकाश का नक्ल करना भारी पड़ गया है। दरअसल, नेहा कक्कड़ ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे प्रिया के किस सीन को नक्ल करते दिखाई दे रही हैं। 

लेकिन इस दौरान उनसे एक गलती हो गई और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। दरअसल, गन उल्टी हो गई। नेहा कक्कड़ के इस वीडियो को पर 1,409,076 से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।


नेहा का वीडियो बेहद प्यारा बन पड़ा है। इसे उन्होंने अपनी क्यूट स्माइल के साथ खत्म किया। लेकिन प्रिया को पूरी तरह से कॉपी करने में उनसे चूक हो गई। दरअसल, उन्होंने अपनी गन को उल्टा लोड किया। इसका जिक्र उन्होंने अपने कैप्शन में भी किया है।

फिर क्या था, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. बहुत से यूजर्स नेहा को ये कहने लगे कि मैम गन उल्टी हो गई है। वहीं सिंगर के कुछ फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थके। कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्हें पसंद नहीं आया कि उनकी फेवरेट सिंगर किसी और को कॉपी करे।


बता दें, प्रिया का वीडियो फरवरी में वायरल हुआ था। उनका वीडियो उनकी पहली फिल्म Oru Addar Love का था। इस वीडियो नें प्रिया को रातों रात स्टार बना दिया था और इसके बाद उनका एक दूसरा वीडियो भी सामने आया था। इस वीडियो को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

:

neha kakkar priya parkash video

loading...