main page

नेहा और आदित्य की शादी को लेकर नया खुलासा, शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए किया था नाटक!

Updated 28 February, 2020 01:10:32 PM

सिंगिंग रिलयिटी शो इंडियन आइडल हमेशा ही सुर्खियों में रहा हैं। इंडियन आइडल 11 खत्म हो गया हैं। इस बार इंडियन आइडल आदित्य नारायण और नेहा के रिलेशनशिप को लेकर भी काफी चर्चा में रहा है। शो के दौरान दौनों ने वैंलेटाइन-डे पर शादी करने के बारे में कहा था।

बॉलीवुड तड़का टीम. सिंगिंग रिलयिटी शो इंडियन आइडल हमेशा ही सुर्खियों में रहा हैं। इंडियन आइडल 11 खत्म हो गया हैं। इस बार इंडियन आइडल आदित्य नारायण और नेहा के रिलेशनशिप को लेकर भी काफी चर्चा में रहा है। शो के दौरान दौनों ने वैंलेटाइन-डे पर शादी करने के बारे में कहा था। दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया गया। लेकिन बाद में यह बात निकल कर सामने आई कि यह सब शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए गया था। इस सब का शो को फायदा भी हुआ। 

Bollywood Tadka

हाल ही में नेहा ने भी इस बात को कबूल किया हैं। यह सब कुछ शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए किया गया था। नेहा ने यह भी बताया आदित्य इस साल के अंत में अपनी गर्लफ्रैंड के साथ घर बसाने वाले हैं।

Bollywood Tadka
 इस बारे में बात करते हुए, आदित्य के पिता उदित नारायण ने कहा कि वह अपने बेटे को शादी के लिए छेड़ते रहते हैं और उन्होंने अपने बेटे को नेहा से शादी करने के लिए कहा पर उसने नजरअंदाज कर दिया। वह अपने करियर पर ध्यान देना चाहता हैं। नेहा आज की टॉप सिंगर हैं और बहुत अच्छा कर रही हैं। उदित नारायण ने कहा अगर शादी की बातें सच होती तो हम दुनिया के सबसे खुशनसीब मां-बाप होते।    

Bollywood Tadka
बता दें नेहा और आदित्य ने गोवा बीच पर एक सॉन्ग वीडियो भी शूट किया है, जो नेहा के भाई टोनी कक्कड़ के द्वारा डायरेक्ट किया गया है।

Edited By: Vikas Sharma

neha kakkarneha kakkar picturesBollywoodupdateEntertainment newsaditya narayan to marry neha kakkaraditya narayanudit narayanIndian Idol 11

loading...