main page

नील नितिन की बेटी का नाम आया सामने, तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

Updated 23 September, 2018 12:03:05 PM

बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश बीते दिनों यानि 20 सितम्बर को एक बेटी के पिता बने। नील और रुक्मिणी का यह पहला बच्चा है। हाल ही में नील ने बेटी के नाम का खुलासा किया है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश बीते दिनों यानि 20 सितम्बर को एक बेटी के पिता बने। नील और रुक्मिणी का यह पहला बच्चा है। हाल ही में नील ने बेटी के नाम का खुलासा किया है। इसकी जानकारी नील ने खुद अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी। उन्होंने अपनी बेटी का नाम नुरवी नील मुकेश रखा है। 

 

नील ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए लिखा, ‘‘हमारी प्यारी बेटी नुर्वी की पैदाईश की खबर देते हुए रुक्मिणी और मुझे गर्व हो रहा है. पूरा मुकेश परिवार गर्व और खुशी महसूस कर रहा है। भगवान की कृपा से मां और बेटी दोनों सकुशल हैं। ’’

Bollywood Tadka

 

बता दें कि नील ने साल 2017 में रुक्मिणी से शादी की थी। उन्होंने उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी और उनकी शादी का समारोह बहुत ही भव्य था। इस शादी में बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की थी।

 

Bollywood Tadka

: Neha

neil nitin mukeshdaughternamenurvi neil mukesh

loading...