main page

शेविंग से क्या प्रॉब्लम...ये ट्वीट पर बुरी तरह फंसी शहनाज, यूजर्स बोले-'अपने दादा जी से पूछना वो अपनी दाढ़ी शेव करवाएंगे'

Updated 04 September, 2022 09:07:57 AM

'बिग बाॅस' फेम और एक्ट्रेस शहनाज गिल कभी अपनी तस्वीरों तो कभी बाॅलीवुड डेब्यू के चलते चर्चा में आ ही जाता है। ऐसा कोई दिन नही होता जब शहनाज खबरों का हिस्सा ना बनी हों।  शहनाज गिल एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं और इस बार उनका एक ट्वीट वजह बना है। शहनाज को उनके एक ट्वीट के चलते बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा हैष दरअसल, सितंबर के पहले शनिवार को वर्ल्ड बियर्ड डे होता है। इस दिन पर शहनाज गिल ने एक ट्वीट करके मुसीबत मोल ले ली है।

मुंबई: 'बिग बाॅस' फेम और एक्ट्रेस शहनाज गिल कभी अपनी तस्वीरों तो कभी बाॅलीवुड डेब्यू के चलते चर्चा में आ ही जाता है। ऐसा कोई दिन नही होता जब शहनाज खबरों का हिस्सा ना बनी हों।  शहनाज गिल एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं और इस बार उनका एक ट्वीट वजह बना है। 

Bollywood Tadka

शहनाज को उनके एक ट्वीट के चलते बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा हैष दरअसल, सितंबर के पहले शनिवार को वर्ल्ड बियर्ड डे होता है। इस दिन पर शहनाज गिल ने एक ट्वीट करके मुसीबत मोल ले ली है।

 

Bollywood Tadka

इसके बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर गईं। शहनाज गिल ने वर्ल्ड बियर्ड डे के मौके पर अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- 'दाढ़ी के बारे ये सब क्या प्रचार है अब इसका अपना दिन हो गया है! शेविंग से क्या प्रॉब्लम है?' 

Bollywood Tadka

उनके इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने यहां तक उनके पंजाबी होने पर सवाल दिया। लोगों का कहना था कि वह पंजाबी होते हुए भी इस तरह से बात कर रही हैं। एक यूजर ने कहा कि पंजाब में दाढ़ी का सम्मान किया जाता है और आप उसी जगह से आती हैं। 

Bollywood Tadka


एक ने लिखा-'फिर शुरुआत अपने घर से करें। पूछना शहबाज और अपने  आपके दादाजी अपनी दाढ़ी शेव करवाएंगे। मुंबई जाकर अपने आपको बहुत बड़ी हीरोइन समझने लगी है.... नकली पंजाबन'

Bollywood Tadka

एक ने लिखा-'मनुष्य के जीवन में दाढ़ी का वास्तव में महत्व जितना हम सोचते हैं उससे कहीं अधिक है!, यह वास्तव में आपके लिए है।' इस तरह से तमाम लोगों ने शहनाज गिल को उनके ट्वीट को लेकर खरी-खोटी सुनाई है। 

Bollywood Tadka

शहनाज गिल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी का जान' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। ये फिल्म साल 2022 के दिसंबर में रिलीज होगी। वहीं शहनाज ने हाल ही में अपनी दूसरी बड़ी फिल्म का अनाउंसमेंट किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

शहनाज  साजिद नाडियाडवाला की फिल्म '100%'  में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही हैं। यह फिल्म  2023 की दिवाली पर रिलीज होने वाली है। 

 

Content Writer: Smita Sharma

Shehnaaz GillTweetingBeardNetizensBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood CelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment News

loading...