मशहूर एक्ट्रेस देबिना बनर्जी शादी के 11 साल बाद मां बनने के बाद से काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने 3 अप्रैल को नन्हीं परी को जन्म दिया। बेटी की मां बनकर देबिना बेहद खुश हैं और आए दिन वह नए-नए पोस्ट शेयर कर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचती रहती हैं। हाल ही में न्यू मॉम ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया, जिसे देख फैंस के होश उड़ रहे हैं। वे एक्ट्रेस के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
05 May, 2022 11:54 AMबॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर एक्ट्रेस देबिना बनर्जी शादी के 11 साल बाद मां बनने के बाद से काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने 3 अप्रैल को नन्हीं परी को जन्म दिया। बेटी की मां बनकर देबिना बेहद खुश हैं और आए दिन वह नए-नए पोस्ट शेयर कर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचती रहती हैं। हाल ही में न्यू मॉम ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया, जिसे देख फैंस के होश उड़ रहे हैं। वे एक्ट्रेस के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि देबिना बनर्जी पंजाबी सॉन्ग ना जा पर जबरस्त डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह ग्रे एंड व्हाइट साड़ी पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। न्यू मॉम का पहले जैसा अंदाज देखकर फैंस काफी हैरान हो रहे हैं।
इस वीडियो को शेयर कर देबिना ने कैप्शन में लिखा- 'ऐसे ही! जब आप तैयार होते हैं तो आप हमेशा जिग में टूट सकते हैं. मॉमी डांस।' फैंस एक्ट्रेस के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उनके इस अंदाज की काफी तारीफ भी कर रहे हैं।
बता दें, देबिना बनर्जी ने साल 2011 में एक्टर गुरमीत चौधरी संग शादी रचाई थी। शादी के पूरे 11 साल बाद कपल ने घर में बेटी किया स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने लियाना रखा है। अपनी जिंदगी में खूबसूरत बेटी का स्वागत करके अब ये कपल बेहद खुश है।