main page

पति निक का हाथ थाम डिनर डेट करने पहुंची प्रियंका, न्यू पेरेंट्स का दिखा स्टाइलिश लुक

Updated 21 February, 2022 03:33:27 PM

बी-टाउन के हाॅट कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में पहले बच्चे का स्वागत किया। प्रियंका 39 की उम्र में सेरोगेसी के जरिए मां बनीं। अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक पावर कपल एक प्यारी सी बेटी का पेरेंट्स बना है। हाल ही में इस न्यू पेरेंट्स को डिनर डेट के दौरान स्पाॅट किया गया। लुक की बात करें तो पीसी स्ट्राइप शर्ट और बेल बाॅट्स डेनिम में स्टाइलिश लगी।

लंदन: बी-टाउन के हाॅट कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में पहले बच्चे का स्वागत किया। प्रियंका 39 की उम्र में सेरोगेसी के जरिए मां बनीं। अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक पावर कपल एक प्यारी सी बेटी का पेरेंट्स बना है।

Bollywood Tadka

हाल ही में इस न्यू पेरेंट्स को डिनर डेट के दौरान स्पाॅट किया गया। लुक की बात करें तो पीसी स्ट्राइप शर्ट और बेल बाॅट्स डेनिम में स्टाइलिश लगी। चेन, मिनिमल मेकअफप, हाई पोनी उनके लुक को परफेक्ट बना रही हैं।

Bollywood Tadka

इस दौरान उन्होंने एक बैग कैरी किया था। वहीं निक स्ट्राइप हुडी और व्हाइट जींस में हैंडसम दिखे। रेस्टोरेंट के बाहर कपल हाथों में हाथ थाम नजर आया। कोरोना का ध्यान रखते हुए कपल ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। फैंस निकयंका की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स  में नजर आई थी। इस फिल्म वह सती का रोल प्ले किया था। प्रियंका हॉलीवुड फिल्म ‘टेक्सट फॉर यू’ दिखाई देंगी। इसके बाद वह फरहान अख्तर डायरेक्शन में बनने वाली बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी।


Bollywood Tadka

Content Writer: Smita Sharma

New parentsNick JonasPriyanka Chopradate nightHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...