main page

निया शर्मा ने रवि दुबे के साथ किया जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है वीडियो

Updated 06 April, 2021 11:55:38 AM

एक्ट्रेस निया शर्मा किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आती है। फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब धमाल मचा रहा है।

मुंबई. एक्ट्रेस निया शर्मा किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आती है। फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब धमाल मचा रहा है।

Bollywood Tadka
वीडियो में निया को-स्टार रवि दुबे के साथ डांस करती हुई नजर आ रही है। निया ने ब्लैक ड्रेस पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं रवि व्हाइट आउटफिट में हैंडसम लग रहे हैं। दोनों के डांस मूव्स फैंस को अपना दीवाना बना रहे हैं। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

बता दें निया और रवि बहुत जल्द शो 'जमाई राजा 2.0' में नजर आने वाले हैं। शो के पहले सीजन को लोगों ने खूब प्यार दिया था। अब फिर दोनों धमाल मचाने वाले हैं। शो का टीजर भी लॉन्च कर दिया गया है। जिसमें निया और रवि के बीच काफी बोल्ड सीन फिल्माए गए हैं। रवि ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपने 15 साल के करियर में को-स्टार को कभी किस नही किया है।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

nia sharmaravi dubeydancevideoviralTV NewsTV News and GossipTV Box Office Masala NewsTV Celebrity NewsEntertainment

loading...