main page

निया शर्मा ने हनी के गाने 'सइयां जी' पर किया डांस, एक्ट्रेस के किलर मूव्स ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

Updated 13 March, 2021 04:16:55 PM

एक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती ही रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो धमाल मचा रहा है।

मुंबई. एक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती ही रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो धमाल मचा रहा है।

Bollywood Tadka
वीडियो में निया कोरियोग्राफर सचिन शर्मा के साथ हनी सिंह के गाने 'सइयां जी' पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही है। निया ने ब्लैक क्रॉप टॉप और जींस पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं कोरियोग्राफर सचिन शर्मा ग्रीन टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में दिखाई दे रहे हैं। जिसे सचिन ने ब्लैक जैकेट से टीम-अप किया हुआ है। निया के डांस मूव्स आग लगा रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए निया ने लिखा- 'बोला था जाने दे जाने दे पर सचिन शर्मा ना माना। डांस में मेरी कोई विशिष्ट योग्यता नहीं है और न ही मैं इसमें निपुण हूं।' निया के इस डांस वीडियो ने फैंस की रातों की नींद उड़ा दी है। फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

काम की बात करें तो निया बहुत जल्द शो जमाई राजा 2.0 में नजर आने वाली है। एक बार फिर निया और रवि दुबे की जोड़ी धमाल मचाने के लिए तैयार है। शो का टीजर रिलीज कर दिया गया है। दोनों के बीच काफी बोल्ड सीन फिल्माए गए हैं।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

nia sharmahotdancehoney singhsong saiyaan jiLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...