टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। हालांकि, उनको कपड़ों की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है।
21 Jul, 2019 12:35 PMमुंबई: टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। हालांकि, उनको कपड़ों की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। हाल ही में एक बार निया इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
इस लेटेस्ट तस्वीरों में वो फ्रेश लुक में दिख रही हैं। ब्लू कलर की डीप नेक शॉर्ट ड्रेस पहने हुए निया स्वीमिंग पूल के पास बैठे हुए कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। उनका नशीली आंखें नैनों के बाण चलाती हुए नजर आ रही हैं।
निया का बोल्ड लुक देख आपकी सांसे थम जाएंगी। उनकी इस फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।
बता दें निया एशिया की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में से एक हैं। उनकी फैन फॅालोइंग देश ही नहीं विदेश में भी काफी मशहूर हैं। निया ने अपने करियर की शुरुआत 'एक हजारों में मेरी बहना' से की थी। हालांकि निया को सीरियल 'जमाई राजा' से चर्चा में आई थीं।
इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज में काम कर अपनी पहचान बनाई। उनकी इन तस्वीरों से साफ है कि निया ट्रोलर्स की बातों से परेशान नहीं होती है और अपनी जिंदगी को खुलकर जीती है।