एक्ट्रेस निया शर्मा ने हाल ही में इंडस्ट्री में 11 साल पूरे किए। इस खास मौके पर निया ने खुद को बेहद ही कीमती गिफ्ट दिया। जी हां, निया ने मुंबई में अपना सपनों का आशियाना खरीदा। निया ने अपने इस घर का नाम ''निया निवास'' रखा है। हाल ही में नागिन एक्ट्रेस ने इस खूबसूरत घर की झलक फैंस को दिखाई।
15 Sep, 2021 01:56 PMमुंबई: एक्ट्रेस निया शर्मा ने हाल ही में इंडस्ट्री में 11 साल पूरे किए। इस खास मौके पर निया ने खुद को बेहद ही कीमती गिफ्ट दिया। जी हां, निया ने मुंबई में अपना सपनों का आशियाना खरीदा। निया ने अपने इस घर का नाम 'निया निवास' रखा है। हाल ही में नागिन एक्ट्रेस ने इस खूबसूरत घर की झलक फैंस को दिखाई।
निया ने घर में गृह-प्रवेश की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। घर की पूजा और गृह प्रवेश वाली कई तस्वीरें निया शर्मा के फ्रेंड्स ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।
तस्वीरों में वह व्हाइट ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रही हैं।
गृह प्रवेश की हर रस्म को निया शर्मा ने पूरा किया। सामने आई तस्वीरों में निया की एक्साइटमेंट साफ देखी जा सकती है।
वह सिर पर कलश रख घर में एंट्री करती दिख रही हैं। इसके बाद उन्होंने चुल्हे की पूजा की। निया शर्मा के घर की ये खूबसूरत तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो निया शर्मा का साॅन्ग एक घूंट हाल ही में रिलीज हो रही है। इसके अलावा निया हाल ही में बिग बाॅस ओटीटी में नजर आईं थीं।