main page

निया शर्मा ने वीडियो शेयर कर फैंस को दी वेलेंटाइन डे की बधाई, यूजर्स ने किया ट्रोल

Updated 14 February, 2021 04:10:29 PM

14 फरवरी आज वेलेंटाइन डे है। ये दिन प्यार करने वालों के लिए बहुत खास है। हर कोई इस दिन को अपने तरीके से सेलिब्रेट कर रहा है। स्टार्स भी इसमें कैसे पीछे रह सकते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस निया शर्मा ने वेलेंटाइन डे के खास मौके पर एक वीडियो शेयर किया है और फैंस को बधाई दी है। इस वीडियो पर भी लोगों ने उन्हें ट्रोल किया है।

मुंबई. 14 फरवरी आज वेलेंटाइन डे है। ये दिन प्यार करने वालों के लिए बहुत खास है। हर कोई इस दिन को अपने तरीके से सेलिब्रेट कर रहा है। स्टार्स भी इसमें कैसे पीछे रह सकते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस निया शर्मा ने वेलेंटाइन डे के खास मौके पर एक वीडियो शेयर किया है और फैंस को बधाई दी है। इस वीडियो पर भी लोगों ने उन्हें ट्रोल किया है।

Bollywood Tadka
वीडियो में निया छत पर नजर आ रही है। निया ने डार्क ग्रीन कलर का सूट पहना हुआ है। जिसे एक्ट्रेस ने व्हाइट कोट के साथ टीम-अप किया हुआ है।मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस 'जब चले ठंडी हवा' गाने पर लहराती और बलखाती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए निया ने लिखा- 'ठंडी हवा...काली घटा....जाने वफा, तुम याद आए #happyvalentinesday।' फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। कई लोगों ने इस पर भी निया को ट्रोल किया है।

एक यूजर ने लिखा- 'पहली बार ढंग के कपड़े पहने हैं।'

Bollywood Tadka

एक यूजर ने लिखा- 'फर्स्ट टाइम अच्छे कपड़ों में।'

Bollywood Tadka

एक अन्य ने लिखा- 'कोई वीडियो तो बिना फिल्टर के बनाओ'।

Bollywood Tadka
काम की बात करें तो निया बहुत जल्द शो जमाई राजा 2.0 में नजर आने वाली है। एक बार फिर रवि दुबे और निया की जोड़ी धमाल मचाने वाली है। शो का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। दोनों के बीच काफी बोल्ड सीन भी फिल्माए गए हैं।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

Nia SharmasharevideoValentines DayuserstrolledLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...