एक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। निया आए दिन फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में निया ने अपनी दोस्त के साथ एक डांस वीडियो शेयर किया है, जो खूब धमाल मचा रहा है।
10 Apr, 2021 06:07 PMमुंबई. एक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। निया आए दिन फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में निया ने अपनी दोस्त के साथ एक डांस वीडियो शेयर किया है, जो खूब धमाल मचा रहा है।
वीडियो में निया अपनी दोस्त के साथ नजर आ रही है। दोनों ने मैचिंग पिंक बार्बी ड्रेस पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। दोनों इस लुक में काफी हॉट लग रही हैं। दोनों इंग्लिश गाने पर जमकर डांस कर रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए निया ने लिखा- क्लब बंद हो गए लेकिन आपकी अंतरआत्मा नाचते हुए बाहर जाना चाहती है। दरअसल कोरोना वायरस के कारण क्लब बंद कर दिए गए हैं। इसलिए निया घर में ही डांस कर रही है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो निया बहुत जल्द शो 'जमाई राजा 2.0' में नजर आने वाली है। इसके शो के पहले सीजन को खूब प्यार मिला था। एक बार फिर निया और रवि दुबे की जोड़ी धमाल मचाने के लिए तैयार है। शो का टीजर भी रिलीज किया गया था। जिसमें निया और रवि के बीच काफी बोल्ड सीन फिल्माए गए हैं।