एक्ट्रेस निया शर्मा अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं, जो आग लगा रही हैं।
01 Jul, 2022 05:27 PMमुंबई. एक्ट्रेस निया शर्मा अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं, जो आग लगा रही हैं।
लुक की बात करें तो निया ऑफ शोल्डर व्हाइट टॉप और मैचिंग पैंट में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। निया ने मिनिमल मेकअप किया हुआ है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है।
इस लुक में एक्ट्रेस बेहद बोल्ड लग रही है। निया की इन तस्वीरों को देखकर फैंस आहें भर रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
काम की बात करें तो हाल ही में नेहा का गाना 'पैसा-पैसा' रिलीज हुआ है। इस गाने को लोग खूब प्यार दे रहे हैं। इससे पहले एक्ट्रेस का 'हैरान' गाना रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया।