एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इन दिनों अपनी फिल्म ''द व्हाइट टाइगर'' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। प्रियंका की फिल्म 22 जनवरी को रिलीज हुई है। इस फिल्म प्रियंका एक्टर राजकुमार राव के साथ नजर आई। इस फिल्म में एक्ट्रेस के काम को खूब पसंद किया गया है। फिल्म ''द व्हाइट टाइगर'' में उनकी एक्टिंग से उनके पति निक जोनस भी बहुत प्रभावित हुए हैं। निक को भरोसा है कि उनकी पत्नी ऑस्कर जीत सकती है।
30 Jan, 2021 10:44 AMमुंबई. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इन दिनों अपनी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। प्रियंका की फिल्म 22 जनवरी को रिलीज हुई है। इस फिल्म प्रियंका एक्टर राजकुमार राव के साथ नजर आई। इस फिल्म में एक्ट्रेस के काम को खूब पसंद किया गया है। फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में उनकी एक्टिंग से उनके पति निक जोनस भी बहुत प्रभावित हुए हैं। निक को भरोसा है कि उनकी पत्नी ऑस्कर जीत सकती है।
प्रियंका ने वेरायटी सर्किट पॉडकास्ट अवॉर्ड शो में निक की तारीफ करते हुए कहा- निक परफेक्ट पति है जो कुछ भी गलत नही करते उनकी यही खासियत मुझे उनके और करीब ले आती है। इससे इस तरह का भरोसा मिलता है कि आप जो कुछ कर रहे हैं, वो बहुत ही बेहतर है। निक का भरोसा है कि आप ऑस्कर जीतने वाली पहली जोनस हो सकती हैं।
बता दें फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' काफी हिट साबित हुई है। इसके कलाकारों को खास सम्मान से नवाजा गया है।इस फिल्म को गोल्ड लिस्ट में बेस्ट फिल्म का खिताब मिला है। प्रियंका को इस फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।
काम की बात करें तो प्रियंका कई बड़े प्रोजेक्ट्स में काम कर रही है। प्रियंका हॉलीवुड फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'मैट्रिक्स 4' में नजर आने वाली है। इसके अलावा एक्ट्रेस वेब सीरीज 'एवेंजर्स: एंडगेम' में भी नजर आएंगी।