main page

पति ने देसी गर्ल को ऐसे किया बर्थ-डे विश, पिंक साड़ी में गॉगल्स के साथ दिखा स्वैग

Updated 19 July, 2019 11:10:14 AM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने गुरूवार को अपना 37वां बर्थ-डे सेलिब्रेट किया। जन्मदिन के मौके पर प्रियंका के पति निक जोनस ने उन्हें खास अंदाज में विश की। निक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका की साड़ी पहने हुए तस्वीर शेयर की। तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत अंदाज में और आंखों में चश्मा लगए नजर आ रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए निक ने प्रियंका के लिए बेहद रोमांटिक कैप्शन भी लिखा

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने गुरूवार को अपना 37वां बर्थ-डे सेलिब्रेट किया। जन्मदिन के मौके पर प्रियंका के पति निक जोनस ने उन्हें खास अंदाज में विश की। निक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका की साड़ी पहने हुए तस्वीर शेयर की। तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत अंदाज में और आंखों में चश्मा लगए नजर आ रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए निक ने प्रियंका के लिए बेहद रोमांटिक कैप्शन भी लिखा।

 

Bollywood Tadka

 

उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा- मेरी दुनिया की रोशनी, मेरा पूरा दिल, आई लव यू बेबी, जन्मदिन मुबारक। निक जोनस की इस तस्वीर को उनके और प्रियंका के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं कमेंट के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। 

 

Bollywood Tadka

 

बता दें कि प्रियंका उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वालीं प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर दुनिया भर में देश का नाम रौशन किया। बॉलीवुड में उन्होंने 'द हीरो: स्टोरी ऑफ ए स्पाई' (2003) से डेब्यू किया।

 

Bollywood Tadka

 

इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड सहित कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल दिसबंर में बॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी रचाई। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की उम्र में करीब 10 साल का फर्क है। 

 

Bollywood Tadka


 

: Konika

Nick Jonasbirthday WishPriyanka ChopraBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...