एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कल अपने बाॅयफ्रेंड निक जोनस के साथ पूरे रीति रिवाजों से रोके की रस्म निभाई। रोका सेरेमनी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए प्रियंका और निक ने कल अपने फैंस को ये गुड न्यूज दी।
19 Aug, 2018 03:43 PMमुंबईः एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कल अपने बाॅयफ्रेंड निक जोनस के साथ पूरे रीति रिवाजों से रोके की रस्म निभाई। रोका सेरेमनी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए प्रियंका और निक ने कल अपने फैंस को ये गुड न्यूज दी। निक और प्रियंका की जोड़ी फैंस के लिए काफी खास है। प्रियंका अपने मंगेतर निक से उम्र में 11 साल बड़ी हैं। जहां प्रियंका 36 साल की हैं वहीं निक अभी महज 25 साल के ही हैं।
प्रियंका चोपड़ा की रोका सेरेमनी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें
इन दिनों सोशल साइट पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में इस कोलाज तस्वीर में एक तरफ मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर देखने के मिल रही है वहीं दूसरी तरफ निक जोनास की एक तस्वीर लगाई गई है जिसमें वो स्कूल बाॅय लग रहे हैं।
दरअसल, इस तस्वीर में दिखाया गया है कि जब प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था तब निक जोनास कैसे दिखाते थे। इस फोटो के साथ कैप्शन भी दिया गया है, जिसमें लिखा- तब किसे पता था कि ये बच्चा एक दिन पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड सेलेब को डेट करेगा।
बता दें कि दोनों साल 2018 में अक्टूबर के महीने में शादी कर सकते हैं। प्रियंका की बात करें तो वह अपनी शादी को पारंपरिक रखना चाहती हैं। यह भी बताया गया कि शादी हिन्दू धर्म के रीति रिवाजों से होगी।