main page

बर्थडे पर निक ने पत्नी प्रियंका पर खूब लुटाया प्यार, 13 लाख की वाइन पीकर पीसी ने मनाया जश्न

Updated 19 July, 2021 01:40:20 PM

बाॅलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। जन्मदिन के मौके पर फ्रेंड्स और दुनियाभर के फैंस से प्रियंका चोपड़ा को बधाई मिलीं। हांलाकि  इस बार प्रियंका का बर्थडे थोड़ा सा फीका रहा, क्योंकि इस स्पेशल डे को प्रियंका अपने हसबेंड निक जोनस से दूर रहकर ही सेलिब्रेट करना पड़ा। प्रियंका इन दिनों लंदन हैं जबकि निक अपने शो की शूटिंग के लिए न्यूयॉर्क में हैं। वैसे भले ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच मीलों की दूरियां हों लेकिन निक अपनी खूबसूरत पत्नी पर प्यार ल

लंदन: बाॅलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। जन्मदिन के मौके पर फ्रेंड्स और दुनियाभर के फैंस से प्रियंका चोपड़ा को बधाई मिलीं। हांलाकि  इस बार प्रियंका का बर्थडे थोड़ा सा फीका रहा, क्योंकि इस स्पेशल डे को प्रियंका अपने हसबेंड निक जोनस से दूर रहकर ही सेलिब्रेट करना पड़ा। प्रियंका इन दिनों लंदन हैं जबकि निक अपने शो की शूटिंग के लिए न्यूयॉर्क में हैं।

Bollywood Tadka

वैसे भले ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच मीलों की दूरियां हों लेकिन निक अपनी खूबसूरत पत्नी पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में पीसी के बर्थडे के मौके पर भी निक ने उनपर खूब प्यार लुटाया। निक ने प्रियंका की 2 तस्वीरें शेयर की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by NICK JONɅS (@nickjonas)

पहली तस्वीर में प्रियंका पिंक कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। यह तस्वीर,सोफी टर्नर और जो जोनस की शादी के दौरान की है। वहीं एक तस्वीर पीसी के बचपन की है। तस्वीर के साथ निक ने लिखा-'बर्थडे मुबारक हो माई लव। आप दुनिया की सारी खुशियां डिजर्व करती हो। आज और हर दिन आई लव यू।' निक का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

Bollywood Tadka


निक ने गिफ्ट की 13 लाख की वाइन की बोतल

शादी के मौके पर प्रियंका को 144 करोड़ का मैंशन गिफ्ट करने वाले, उन्हें हीरों से लादने वाले निक  ने अपनी ब्यूटीफुल वाइफ के 39वें बर्थडे पर बेशकीमती वाइन की बोतल की गिफ्ट की है। वाइन भी कोई ऐसी वैसी नहीं बल्कि लाखों की कीमत वाली रेयर वाइन प्रियंका को गिफ्ट की। प्रियंका ने खुद अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में उस स्पेशल गिफ्ट की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में पार्टी टेबल पर एक वाइन बोतल और रेड वाइन से भरा गिलास नजर आ रहा है। प्रियंका ने हार्ट इमोजी के साथ निक जोनस को भी टैग किया। जैसा की तस्वीर को देखकर पता चलता है कि शराब की ये बोतल एक चेटो माउटन रोथ्सचाइल्ड 1982 है। 

Bollywood Tadka

इस वाइन बोतल की कीमत लगभग 10,000 से 13,000 ब्रिटिश पाउंड तक है। यानि इंडियन क्रंसी में इसकी कीमत लगभग 10-13 लाख रुपए है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक दुर्लभ शराब की बोतल है जो कि फ्रांस के बोर्डो के उत्तर-पश्चिम में बनाई गई है। इतना ही नहीं शराब की बोतल आमतौर पर नीलामी में मिलती है और शायद ही खुदरा बिक्री के लिए उपलब्ध है। 

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो पीसी मां आनंद शीला पर एक बायोपिक और एक अनस्क्रिप्टेड अमेजॉन सीरीज, 'द मैट्रिक्स 4', 'टेक्स्ट फॉर यू', 'मिंडी कलिंग' के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी में नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका Text For You और Citadel की शूटिंग कर रही हैं। 
 

Content Writer: Smita Sharma

Nick JonasgiftwifePriyanka ChoprabirthdayBollywood NewsCelebrityHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...