एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। इस कपल को अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में अब लॉस एंजेलिस में आयोजित LA Lakers VS Minnesota Timberwolves गेम में निक जोनस भाई जो जोनस के साथ नजर आए...
09 Nov, 2018 01:56 PMमुंंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। इस कपल को अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है।
हाल ही में अब लॉस एंजेलिस में आयोजित LA Lakers VS Minnesota Timberwolves गेम में निक जोनस भाई जो जोनस के साथ नजर आए।
दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया है।
इसी खेल में फैन्स ने नोटिस किया कि निक जोनस के फोन पर प्रियंका चोपड़ा का वॉलपेपर है। जानकारी के मुताबिक प्रियंका और निक की ये खींची गई पहली तस्वीर है।
कहा जा रहा है कि यह तस्वीर तकरीबन साल भर पहले खींची गई थी।
जानकारी के मुताबिक प्रियंका और निक हिंदू रीति रिवाजों के साथ राजस्थान के जोधपुर में शादी कर सकते हैं।
30 नवंबर से दोनों की शादी समारोह शुरू होगा। फ़िलहाल दोनों के घरवाले शादी की तैयारियां जोरों शोरो से कर रहे हैं।