main page

प्रियंका ने बॉयफ्रेंड निक के साथ गुपचुप तरीके से की सगाई, इस साल कर सकते हैं शादी

Updated 27 July, 2018 07:10:37 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ सगाई कर ली है। सूत्रों के मुताबिक दोनों अक्तूबर में शादी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने न्यूयॉर्क में इंगेजमेंट रिंग...

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ सगाई कर ली है। सूत्रों के मुताबिक दोनों अक्तूबर में शादी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने न्यूयॉर्क में इंगेजमेंट रिंग खरीदी थी जिसके बाद दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। 

Bollywood Tadka

वहीं प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ दी है। इस बात की जानकारी  फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी। शायद यही वजह हो सकती है कि प्रियंका ने सलमान की भारत को छोड़ा है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो वक्त ही बताएगा। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं।

Bollywood Tadka

बता दें कि प्रियंका निक को लंबे समय से डेट कर रही हैं। इतना ही दोनों एक साथ भारत भी आए, जहां प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा से निक की मुलाकात भी करवाई। प्रियंका और निक को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। दोनों की केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि दोनों की उम्र में काफी फासला है लेकिन प्रियंका और निक की जबरदस्त बॉन्डिंग देखकर ये अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल हैं। अक्सर मीडिया के थ्रू दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

Bollywood Tadka

: Neha

nick jonaspriyanka chopraengaged

loading...