एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जाता है। कपल एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। हाल ही में निक ने एक सेल्फी शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।
28 Mar, 2021 05:09 PMमुंबई. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जाता है। कपल एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। हाल ही में निक ने एक सेल्फी शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।
तस्वीर में निक प्रियंका के साथ नजर आ रहे हैं। प्रियंका सेल्फी ले रही है। प्रियंका ने फॉक्स प्रिटेंड कोट पहना हुआ है। वहीं निक क्रीम हुडी में नजर आ रहे हैं। निक ने कैप से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। दोनों एक-साथ काफी जच रहे हैं। फैंस इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें प्रियंका और निक इन दिनों लंदन में रह रहे हैं। प्रियंका के काम की बात करें तो रुसो ब्रदर्स की वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आने वाली है। इसके अलावा एक्ट्रेस हॉलीवुड सुपरस्टार किआनू रीव्स के साथ 'मेट्रिक्स 4' में भी नजर आएंगी।