main page

प्यार में उम्र मायने नहीं रखती, इन 5 सितारों ने की बड़ी उम्र की हसीनाओं से शादी

Updated 01 December, 2019 10:31:11 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस आज अपनी फर्स्ट मैरिज एनिवर्सी सेलिब्रेट कर रहे हैं। कपल ने 1-2 दिसंबर को हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी रचाई थी। जिसकी खूबसूरत तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया था, जानकारी के लिए बता दें एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति यानि निक जोनस से उम्

बॉलीवुड तड़का टीम. बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस आज अपनी फर्स्ट मैरिज एनिवर्सी सेलिब्रेट कर रहे हैं। कपल ने 1-2 दिसंबर को हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी रचाई थी। जिसकी खूबसूरत तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया था, जानकारी के लिए बता दें एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति यानि निक जोनस से उम्र में काफी बड़ी हैं, लेकिन दोनों के कभी बीच उम्र को लेकर प्यार में किसी तरह की कोई कमी नही देखने को मिली। बॉलीवुड में ऐसे और भी कई सितारें हैं जिन्होंने अपने से बड़ी उम्र की एक्ट्रेसेस से शादी की और ये साबित किया के प्यार में उम्र कोई मायने नही रखती। तो चलिए देखते हैं वो कौनसे सितारें हैं  जिन्होने प्यार में उम्र को न देखते हुए एक्ट्रेसेस से शादी रचाई...

निक जोनस-प्रियंका चोपड़ा

Bollywood Tadka
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में इसी दिन शादी रचाई थी। चाहे दोनों में उम्र का काफी अंतर है, लेकिन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। सिंगर निक जोनस वाइफ प्रियंका से उम्र में पूरे 10 साल छोटे हैं और दोनों अन्य कपल्स के लिए भी कपल गोल साबित हुए हैं। दोनों स्टार्स अपनी रोमांटिक अंदाज की पिक्चर्स को पब्लिक होने से नही शर्माते, कई मूमेंट्स में अक्सर बखूबी प्यार देखने को मिलता है।

मोहसिन अख्तर मीर-उर्मिला मंतोंडकर

Bollywood Tadka

फेमस एक्ट्रेस उर्मिला मंतोंडकर ने बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर को काफी लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी रचाई। इनकी उम्र के डिफ्रेंस की बात करें तो उर्मिला मोहसिन से पूरे 9 साल बड़ी हैं, लेकिन उम्र का काफी अंतर दोनों के प्यार में कोई रुकावट नही बना। दोनों का अक्सर शादी या पार्टीज में एक-साथ बखूबी एंजॉय करते देखा जाता है। 

शिरीष कुंदर-फराह खान

Bollywood Tadka
वहीं अब बारी आती है इंडस्ट्री की जानी-मानी कोरियोग्राफर और फिल्म मेकर फराह खान की, जो अपने पति से पूरे 8 साल की बड़ी हैं। दोनों स्टार्स पहली बार मैं हूं ना के सेट पर मिले थे और तभी से इनको एक-दूसर से प्यार हो गया। कपल ने साल 2004 में शादी कर ली और अब इनके दो बेटियां और एक बेटा भी है। 


परमीत सेठी-अर्चना सिंह

Bollywood Tadka
एक्ट्रेस अर्चना सिंह ने साल 1992 में परमीत से शादी की थी और परमीत अर्चना सिंह से उम्र में 7 साल छोटे हैं। उम्र में काफी गैप होने के बावजूद भी कपल दूसरे कपल्स के लिए कपल गोल साबित हुआ है। अब दोनों के दो बेटे आर्यमान और आयुष्मान है।

कुणाल खेमू-सोहा अली खान

Bollywood Tadka

कुणाल खेमू और सोहा अली खान अक्सर अपनी रोमांटिक पिक्चर्स शेयर कर फैंस को अपडेट करते रहते हैं, जहां दोनों में भरपूर प्यार देखने को मिलता है। कपल ने साल 2015 में एक-दूसरे से शादी रचाई थी। सोहा अली खान कुणाल खेमू से 5 साल की बड़ी हैं। लेकिन दोनों के प्यार के लोगों को कभी ये अहसास नही होने दिया कि उम्र उनके प्यार में कोई बाधा है। शादी के दो साल बाद सोहा ने प्यारी बेटी इनाया को जन्म दिया, जिसकी फोटोज कपल अपने इंस्टा पर शेयर करते रहते हैं। 

: Smita Sharma

nick jonasShirish KundercelebritiesmarriedolderwomenBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...