क्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मंगेतर निक जोनस के साथ न्यूयॉर्क में हैं। आए दिन निक के साथ प्रियंका की दमदार की दमदार केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
09 Sep, 2018 03:18 PMमुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मंगेतर निक जोनस के साथ न्यूयॉर्क में हैं। आए दिन निक के साथ प्रियंका की दमदार की दमदार केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में निक का एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निक कुछ दिनों पहले मुंबई में हुए अपने और प्रियंका के रोके की रस्म के बारे में बता रहे हैं। दरअसल, शुक्रवार रात को मशहूर अमेरिकन टीवी शो 'द टुनाइट शो' में मेहमान बनकर पहुंचे निक मंगेतर प्रियंका को लेकर कई बातें शेयर की।
जहां रोके की एक तस्वीरे जो निक ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी वो दिखाकर उनसे रोके की रस्म के बारे में सवाल किया जाता है। निक ने समझाते हुए कहा कि इससे दोनों पक्षों के परिवार ने रिश्ते को मोहर लगा दी है।
निक ने इस अनुभव को आध्यात्मिक बताया, उन्होंने बताया कैसे पूजा-पाठ के साथये रसम पूरी हुई। निक ने कहा, "मुझे और प्रियंका को परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा लगा। यह पल निजी था लेकिन हमने बाद में दुनिया को इसके बारे में उत्साहित होकर बताया।"
बता दें कि निक के इस इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ऑडियंस में बैठी थीं इसका खुलासा भी निक ने खुद ही किया। खबरों के मुताबिक प्रियंका और निक बहुत जल्द शादी करने वाले हैं। हालांकि शादी की तारीख को लेकर प्रियंका और निक ने अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है।