main page

पति निक संग होने वाली देवरानी के बर्थडे पार्टी में पहुंची प्रियंका, शॉर्ट ड्रेस में सोफी ने यूं किया डांस

Updated 22 February, 2019 01:47:08 PM

एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा शादी के बाद इन दिनों निक जोनस और ससुराल वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रही हैं। हाल ही में प्रियंका जो जोनस की मंगेतर सोफी टर्नर के 23वें बर्थडे सेलिब्रेशन में पति निक जोनस के साथ शामिल हुईं।

मुंबई: एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा शादी के बाद इन दिनों निक जोनस और ससुराल वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रही हैं। हाल ही में प्रियंका जो जोनस की मंगेतर सोफी टर्नर के 23वें बर्थडे सेलिब्रेशन में पति निक जोनस के साथ शामिल हुईं। इस बर्थडे बैश की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। 

 

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन बर्थडे सेलिब्रेशन वीडियो में प्रियंका निक के साथ खड़ी नज़र आ रही हैं और दूसरे वीडियो में सोफी लोगों से घिरी हुईं नज़र आ रही हैं। इनकी वीडियोज में साफ देखा जाता है कि प्रियंका ने होने वाली देवरानी की बर्थडे पार्टी खूब एंजॉय की है। 

Bollywood Tadka

बीते दिनों प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोफी की तस्वीर शेयर कर उनको बर्थडे विश भी किया था। उन्होंने लिखा था-खूबसूरत और फन लोगों में से एक। हैप्पी बर्थडे सोफी टर्नर। आपको दुल्हन के रूप में देखने का इंतज़ार नहीं कर सकती। आप स्टनिंग लगेंगी। प्रियंका और सोफी एक-दूसरे के बहुत करीब हैं। शादी से पहले ही दोनों को कई जगहों पर साथ देखा जाता था।

 

बता दें कि प्रियंका और निक की शादी दिसंबर 2018 में जोधपुर में हुई थी। शादी में सोफी टर्नर भी शामिल हुई थीं। सोफी और जो इस साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। निकयंका ने करीबी दोस्तों और परिवारवालों की मौजूदगी में क्रिश्चन और हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की थी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग के लिए भारत आएंगी। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज़ होगी। फिल्म को सोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ फरहान अख़्तर और ज़ायरा वसीम अहम किरदार में नजर आएंगे। 


 

: Neha

priyanka chopra hindi newsnick jonas hindi newssophie turner hindi newsbirthday bashHollywood Hindi NewsLatest Hollywood Hindi NewsHollywood Celebrity News in HindiHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood Hindi News

loading...