एक्ट्रेस प्रियंका चोपडा़ और निक जोनस की हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। यह तस्वीर लंदन की है। इन तस्वीरों में निकयंका अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों में प्रियंका व्हाइट आउटफिट पहने हुए काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं वहीं निक कैजुअल लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं...
24 Dec, 2018 05:18 PMमुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपडा़ और निक जोनस की हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। यह तस्वीर लंदन की है। इन तस्वीरों में निकयंका अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं।
इन लेटेस्ट तस्वीरों में प्रियंका व्हाइट आउटफिट पहने हुए काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं वहीं निक कैजुअल लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं।
दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। दोनों अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे है। दोनों की तस्वीरों को अब तक हजार लाइक मिले है।
लॉस एंजेलिस में होगा रिसेप्शन
दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देने के बाद अब निकयंका लॉस एंजेलिस में भी रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इस शानदार पार्टी में हॉलीवुड के कई बड़े नाम शामिल होंगे।
दो रीति-रिवाज से हुई निकयंका की शादी
प्रियंका और निक दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए हैं। दोनों ने 1 और 2 दिसंबर को कैथोलिक और हिन्दू रीति रिवाज से शादी रचाई। शादी में उनके परिवार समेत 80 सदस्य शामिल हुए।
क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई शादी में प्रियंका व्हाइट शिमर लेस गाउन पहने बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं।
वहीं 75 फीट लंबी वे उनके लुक को कम्पलीट कर रह थी वहीं नि डबल ब्रेस्टेड टेक्सीडो सूट पहने खू जच रहे थे। दोनों के कैथोलिक लुक को डिजाइनर राल्फ लॉरे ने डिजाइन किय था।