main page

जल्द यश के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी साउथ एक्ट्रेस निधि झा, 2 मई को मंगेतर संग लेंगी सात फेरे

Updated 25 April, 2022 03:40:02 PM

साउथ एक्ट्रेस निधि झा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। निधि एक्टर यश के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर यश के साथ शादी की तारीख का ऐलान कर दिया है। इस खबर को सुनकर फैंस काफी खुश हैं।

मुंबई. साउथ एक्ट्रेस निधि झा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। निधि एक्टर यश के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर यश के साथ शादी की तारीख का ऐलान कर दिया है। इस खबर को सुनकर फैंस काफी खुश हैं।

Bollywood Tadka
निधि ने यश के साथ सगाई की तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस पिंक गाउन नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और पोनी से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं यश ब्लैक कोट पैंट में दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक-दूजे में खोए हुए हैं। तस्वीर के साथ निधि ने लिखा है- यश और निधि की शादी की तारीख को सेव कर लें, 02.05.2022। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं और बधाई दे रहे हैं।

Bollywood Tadka
बता दें निधि और यश ने फरवरी महीने में सगाई की थी। सगाई में दोनों के परिवारवाले और खास दोस्तों शामिल हुए थे। दोनों की सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आईं थी। जहां निधि पहली बार दुल्हनिया बनने जा रही हैं, तो वहीं यश की यह दूसरी शादी होगी। निधि से पहले यश एक्ट्रेस अंजना सिंह के साथ भी शादी रचा चुके हैं। यश और अंजना की एक बेटी भी है। हालांकि दोनों का तलाक हो चुका है। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

nidhi jhaannouncesdatemarriageyashBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...