main page

भोजपुरी स्टार यश कुमार संग शादी के बंधन में बंधी निधि झा, लाल जोड़े में दुल्हन बनी एक्ट्रेस पर टिकी सबकी निगाहें

Updated 03 May, 2022 01:30:44 PM

भोजपुरी कपल पिछले कई दिनों से यश कुमार-निधि झा अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए थे और फाइनली ये कपल 2 मई को शादी के बंधन में बंध चुका है। निधि और यश की वेडिंग फोटोज अब इंटरनेट पर लोगों का खूब अटेंशन खींच रही हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. भोजपुरी कपल पिछले कई दिनों से यश कुमार-निधि झा अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए थे और फाइनली ये कपल 2 मई को शादी के बंधन में बंध चुका है। निधि और यश की वेडिंग फोटोज अब इंटरनेट पर लोगों का खूब अटेंशन खींच रही हैं।

Bollywood Tadka


यश कुमार और निधि झा की शादी मुंबई के निजी होटल में हिंदू रिति-रिवाज से हुई है। शादी की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने अपने भाईयों के साथ मंडप में एंट्री मारी।

Bollywood Tadka

 

इस दौरान निधि झा मैरून लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं। नाक में नथ, हैवी जूलरी और मांग टीका और हाथों में कलीरे यश की दुल्हन के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। 

Bollywood Tadka


वहीं निधि के दूल्हे राजा ऑफ व्हाइट शेरवानी के साथ मैरून शॉल और सिर पर दूल्हे की पगड़ी पहने परफेक्ट ग्रूम लग रहे हैं।

Bollywood Tadka

 

एक साथ कपल की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। स्टेज पर लवबर्ड कैमरे के सामने परफेक्ट पोज दे रहे हैं।

Bollywood Tadka


बता दें, यश कुमार और निधि झा ने इसी साल फरवरी में सगाई की थी। यह यश कुमार की दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी एक्ट्रेस अंजना सिंह के साथ हुई थी। वहीं, निधि झा की ये पहली शादी है। फैंस कपल को शादी के लिए खूब बधाइयां दे रहे हैं।


 

Content Writer: suman prajapati

Nidhi JhaWeddingtied the knotBhojpuri starYash KumarBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...