main page

4-स्टेज कैंसर से जूझ रहे हैं निशा और उसके कज़न्स' फेम विभु राघवे, अस्पताल से वीडियो शेयर कर बोले- 'एक दिन में जिंदगी उलट गई'

Updated 13 February, 2022 04:36:03 PM

शो निशा और उसके कज़न्स'' फेम विभु राघवे से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। एक्टर 4-स्टेज कैंसर से जूझ रहे हैं। एक्टर अस्पताल में भर्ती है। विभु ने अस्पताल से वीडियो शेयर कर फैंस को जानकारी दी है। इस वीडियो के सामने आने पर फैंस के होश उड़ गए हैं।

मुंबई. शो निशा और उसके कज़न्स' फेम विभु राघवे से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। एक्टर 4-स्टेज कैंसर से जूझ रहे हैं। एक्टर अस्पताल में भर्ती है। विभु ने अस्पताल से वीडियो शेयर कर फैंस को जानकारी दी है। इस वीडियो के सामने आने पर फैंस के होश उड़ गए हैं। 

Bollywood Tadka
वीडियो में विभु अस्पताल के बेड पर नजर आ रहे हैं। एक्टर वीडियो में कह रहे हैं- 'मैं अस्पताल में हूं। मैंने सोचा कि मैं आपको बता दूंगा कि यहां क्या हो रहा है। मैं पिछले कुछ दिनों से बीमार था और लगभग दो हफ्ते पहले उन्होंने मुझमें स्टेज 4 कैंसर पाया जो एडवांस स्टेज वाली स्थिति में है जो खतरनाक है। मैंने कभी इसकी उम्मीद नहीं की  थी। एक दिन में, जीवन बदल गया, पूरी तरह से उल्टा। फिर भी, हम मजबूत होने की कोशिश कर रहे हैं और हम इसके साथ आगे बढ़ रहे हैं।

विभु ने आगे कहा- 'मेरे आस-पास सबसे अच्छे डॉक्टर और सबसे अच्छी टीम होने के अलावा, मेरे पास सभी आशीर्वाद और प्यार है। बहुत कुछ हो रहा है, हर कोई प्रार्थना कर रहा है और प्यार और शुभकामनाएं भेज रहा है। चलो अच्छे के लिए आशा करते हैं।' सारी बातों को बताते हुए विभू के आंसू आ गए। फैंस इस वीडियो को लाइक कर रहे हैं और विभु के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। बता दें 'निशा और उसके कज़न्स' में विभु राघवे अनेरी वजानी के भाई की भूमिका निभाते नजर आते हैं। शो में उनके काम को काफी पसंद किया गया।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

nisha aur uske cousinsactor vibhu raghavediagnosedstage 4 cancerTelevision NewsTelevision News and GossipTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...