एक्ट्रेस निशा रावल बीते महीनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। निशा ने पति और एक्टर करण मेहरा घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। हालांकि अब करण और उनके परिवार को इस मामले में राहत मिल गई है। निशा रावल द्वारा दायर किए गए घरेलू हिंसा मामले में एक्टर को अग्रिम जमानत मिल गई है। वहीं इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद करण और निशा की राहें अलग हो गई।
22 Nov, 2021 02:57 PMमुंबई: एक्ट्रेस निशा रावल बीते महीनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। निशा ने पति और एक्टर करण मेहरा घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। हालांकि अब करण और उनके परिवार को इस मामले में राहत मिल गई है। निशा रावल द्वारा दायर किए गए घरेलू हिंसा मामले में एक्टर को अग्रिम जमानत मिल गई है। वहीं इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद करण और निशा की राहें अलग हो गई।
निशा करण मेहरा का घर छोड़ बेटे काविश संग अलग रह रही हैं। पति से अलग रह रही निशा बेटे काविश संग कितनी खुश है इसकी झलक वह अक्सर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में निशा और काविश की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं हुईं हैं।
दरअसल, 18 नवंबर को निशा ने अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन को उन्होंने अपने खास लोगों के साथ सेलिब्रेट किया जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में निशा बेटे संग बेहद खुश दिख रही हैं।
लुक की बात करें तो निशा व्हाइट आउटफिट में दिख रही हैं। वहीं काविश वभी व्हाइट लुक में दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में रेड कलर के गुब्बारे लगे हैं। निशा और काविश के सामने खूबसूरत सा केक पड़ा है।
निशा अपने बेटे और परिवार के लोगों के साथ जमकर पोज दे रही हैं। निशा की ये तस्वीरें इंटनेट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
निशा ने मई महीने में करण मेहरा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। घरेलू हिंसा के आरोप के साथ-साथ उन्होंने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी आरोप लगाया था।इसके बाद पुलिस ने करण मेहरा को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि कुछ घंटों बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
गौरतलब है कि करीब 6 सालों तक एक-दूसरे को डेट के बाद करण और निशा ने साल 2012 में शादी की थी। इनकी शादी भी किसी शाही शादी से कम नहीं रही।साल 2017 में 14 जून को करण और निशा एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बने जिसका नाम कविश है।