main page

निधनः टीवी के 'निषाद राज' उर्फ चंद्रकांत पंड्या ने कहा दुनिया को अलविदा, रामायण में निभाई थी 'श्रीराम' के मित्र की भूमिका

Updated 21 October, 2021 03:32:23 PM

टीवी के मशहूर धारावाहिक ''रामायण'' के सभी किरदारों ने लोगों के दिल में अलग छाप छोड़ी है। पिछले दिनों शो ''रामायण'' में रावण का किरदार निभाने अरविंद त्रिवेदी के निधन से फैंस को बड़ झटका लगा है। अरविंद के निधन को अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है कि रामायण के एक और प्यारे किरदार चंद्रकांत पंड्य

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी के मशहूर धारावाहिक 'रामायण' के सभी किरदारों ने लोगों के दिल में अलग छाप छोड़ी है। पिछले दिनों शो 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने अरविंद त्रिवेदी के निधन से फैंस को बड़ झटका लगा है। अरविंद के निधन को अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है कि रामायण के एक और प्यारे किरदार चंद्रकांत पंड्या इस दुनिया को अलविदा कह गए है। चंद्रकांत पंड्या ने शो में भगवान श्रीराम के मित्र 'निषाद राज' की भूमिका निभाकर लोगों का दिल जीता था।

Bollywood Tadka


चंद्रकांत पंड्या के निधन की जानकारी रामायण की सीता एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। दीपिका चिखलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्टर की एक फोटो शेयर करते हुए बताया कि चंद्रकांत पांड्या अब नहीं रहें। इस खबर के बाद से ही टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है।  

Bollywood Tadka


बता दें, चंद्रकांत पंड्या का जन्म गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी गांव में 1 जनवरी 1946 को हुआ था। करियर की शुरूआत में वो गुजरात से आकर मुंबई बस गए थे। ‘कडू मकारनी’ में काम के लिए चंद्रकांत को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। एक्टर ने अपने करियर में 100 से अधिक गुजराती फिल्मों और सीरियल्स में काम किया था।

Content Writer: suman prajapati

Nishad RajChandrakant Pandyapassed awayTV NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTV Celebrity NewsEntertainment

loading...