बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंट राधिका मर्चेंट अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं। अनंत की गर्लफ्रेंड आकाश-श्लोका की शादी में सबसे ज्यादा चर्चा में रही थीं। राधिका अंबानी फैमिली के हर फंक्शन में हिस्सा लेती हैं।
03 Sep, 2019 04:09 PMमुंबई: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंट राधिका मर्चेंट अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं। अनंत की गर्लफ्रेंड आकाश-श्लोका की शादी में सबसे ज्यादा चर्चा में रही थीं। राधिका अंबानी फैमिली के हर फंक्शन में हिस्सा लेती हैं।
वहीं सोमवार को अंबानी हाउस में हुई गणपति पूजा में भी राधिका मर्चेंट शामिल हुई। इस दौरान नीता की अपनी होने वाली बहू के साथ जबरदस्त बाॅन्डिंग देखने को मिली।
तस्वीरों में राधिका पिंक कलर के लहंगे में खूबसूरत दिखीं। मिनिमल मेकअप, पिंक लिपस्टिक उनके लुक को और भी निखार रहे हैं। वहीं नीता महरुन कलर के लहंगे में दिखीं।
राधिका और नीता ने मीडिया को कई पोज दिए। होने वाली बहू के साथ नीता की बाॅन्डिंग देख ऐसा लगा रहा था कि मानों वह राधिका को अपनी बहू पहले से ही स्वीकार कर चुकी हैं।
नीता और राधिका की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।बता दें कि राधिका बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं।
उन्होंने केडार कंसलटेंट, देसाई एंड दिवानजी और इंडिया फर्स्ट जैसी कंपनियों के साथ भी काम किया है। राधिका ने अपनी एक फर्म भी शुरू की है। 24 साल की राधिका को ट्रैकिंग, स्विमिंग और किताबें पढ़ना पसंद हैं।