main page

ना बिस्तर ना पंखा, सिर्फ एक चटाई, कानूनी डंडा पड़ते ही हराम हुई रिया चक्रवर्ती की नींद

Updated 12 September, 2020 02:11:46 PM

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में मंगलवार को ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया है। एनसीबी ने लगातार तीन दिन रिया से पूछताछ की जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया।फिलहाल रिया 14 दिन न्यायिक हिरासत में है। रिया जेल में अपनी रातें गुजार रही है। रिया को भायखला जेल में रखा गया है। सब इस बारे में सोच रहे हैं कि रिया किस तरह जेल में जिंदगी काट रही होगी।

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में मंगलवार को ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया है। एनसीबी ने लगातार तीन दिन रिया से पूछताछ की जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया। इससे पहले रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ 10 ओर लोगों को गिरफ्तार किया गया था।फिलहाल रिया 14 दिन न्यायिक हिरासत में है। रिया जेल में अपनी रातें गुजार रही है। रिया को भायखला जेल में रखा गया है। सब इस बारे में सोच रहे हैं कि रिया किस तरह जेल में जिंदगी काट रही होगी।

Bollywood Tadka
रिपोर्टस् के अनुसार रिया को जेल में सोने के लिए सिर्फ एक चटाई दी गई है। ना पंखा है ना तकिया। जी हां लग्ज़री लाइफ स्टाइल की शौकिन रिया के पास फिलहाल ऐसी कोई सुविधा नहीं है जिसकी वह आदी हुआ करती थीं। जेल के अंदर रिया के साथ वैसा ही व्यवहार किया जा रहा है जैसा कि दूसरे कैदियों के साथ किया जाता है। उनके पास ना तो सोने के लिए बिस्तर की सुविधा है और ना ही सेल के अंदर पंखे की सुविधा है। उन्हें बिस्तर और ताकिया भी नहीं दिया गया है।

Bollywood Tadka
बता दें रिया को दिया जाने वाला खाना भी बेहद सादा होता है। उन्हें किसी भी तरह का स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया जा रहा है। रिया की सुबह की शुरुआत सवेरे 6 बजे रोल कॉल के साथ हो रही है। जिसके बाद उन्हें नाश्ता दिया जाता है। शुक्रवार को रिया को नाश्ते में चाय के साथ पोहा दिया गया था। बाकी कैदियों की तरह रिया को खाना भी जेल की मेस में जाकर करना पड़ता है। खाने में दाल, रोटी, चावल और सब्जी दी जाती है। 

Bollywood Tadka

 जानकारी के अनुसार जेल में रिया मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। वह रात भर जागती रहती हैं, और अपनी सेल में चक्कर लगाती रहती हैं। सुरक्षा कारणों की वजह से रिया को जेल के ग्राउंड फ्लोर पर बने एक अलग सेल में रखा गया है। इस सेल के बाहर तीन शिफ्ट में दो पुलिसकर्मी हमेशा तैनात रहते हैं। रिया का सेल ग्राउंड फ्लोर पर बने सर्कल नंबर 1 में हैं। रिया के सेल के ही पास इंद्राणी मुखर्जी का सेल है। इंद्राणी मुखर्जी चर्चित शीना बोरा हत्याकांड में आरोपी हैं।

Bollywood Tadka

शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती और बाकि सभी आरोपियों को बड़ा झटका लगा था, जब मुंबई सेशन कोर्ट ने सभी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। हांलाकि सभी आरोपियों ने साफ कर दिया था कि वह इस फैसले के खिलाफ उच्च कोर्ट में जाएंगे, लेकिन इसमें भी वक्त लगेगा। तब तक रिया चक्रवर्ती समेत सभी आरोपियों को अपनी सज़ा इसी तरह जेल में ही काटनी होगी।
 

: Smita Sharma

no specialtreatmentgivenrhea chakrabortybyculla jailBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...