main page

सॉन्ग प्रमोशन में नोरा का कातिलाना अंदाज, यैलो ब्लैजर सूट में सामने आई तस्वीरें

Updated 19 July, 2019 07:10:02 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही इन दिनों अपनी अपमकिंग फिल्म ''बाटला हाउस'' को लेकर काफी सुर्खियों में है। कुछ दिनों पहले ही नोरा का इस फिल्म से आइटम सॉन्ग ''ओ साकी साकी'' रिलीज हुआ है। हाल ही में नोरा की कुछ तस्वीरें सामने आई है। अपनी इन लेटेस्ट तस्वीरों में नोरा काफी ग्लैमरस लग रही है। इस दौरान नोरा ने यैलो प्लाजो पैंट के साथ व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ यैलो ब्लैजर पहना हुआ है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही इन दिनों अपनी अपमकिंग फिल्म 'बाटला हाउस' को लेकर काफी सुर्खियों में है। कुछ दिनों पहले ही नोरा का इस फिल्म से आइटम सॉन्ग 'ओ साकी साकी' रिलीज हुआ है। हाल ही में नोरा की कुछ तस्वीरें सामने आई है। अपनी इन लेटेस्ट तस्वीरों में नोरा काफी ग्लैमरस लग रही है।

 

Bollywood Tadka

 

इस दौरान नोरा ने यैलो प्लाजो पैंट के साथ व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ यैलो ब्लैजर पहना हुआ है। साथ में खुले बाल और लाइट मेकअप उनके लुक को परफेक्ट बना रहे है।

 

Bollywood Tadka

 

इस लुक में नोरा काफी बोल्ड लग रही है। नोरा की ये तस्वीरें फैंस काफी पसंद कर रहे है। वहीं सोशल मीडिया पर भी नोरा का ये लुक काफी वायरल हो रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि नोरा अपने गाने का प्रमोशन करने पहुंची है। 

 

Bollywood Tadka

 

वर्कफ्रंट की बात करें 'बाटला हाउस' में नोरा फतेही एक बार फिर जॉन अब्राहम के साथ नजर आ रही हैं। ये फिल्म जामिया नगर के इलाके में हुए एनकाउंटर पर आधारित है। ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। कुछ दिन पहले ही इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है। 

 

Bollywood Tadka


बता दें कि इससे पहले जॉन अब्राहम और नोरा फतेही फिल्म 'सत्यमेव जयते' में काम कर चुके है। इस फिल्म में नोरा ने दिलबर सॉन्ग पर परफॉर्म किया था। इस गाने को लगभग 550 मिलियन बार लोग देख चुके हैं। नोरा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने डांस से पहचान बनाई थी। नोरा के डांस मूव्स के लोग दीवाने हैं।

 

Bollywood Tadka

: Konika

nora fatehisong promotionso saki sakibatla houseBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...